Breaking News – Dharmendra Pradhan Resigns – शिक्षा मंत्री धरेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Follow all the updates here:
दिल्ली छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली कमिश्नर का बड़ा बयान
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, हम फिलहाल भीड़ के तितर-बितर होने की निगरानी कर रहे हैं। लोग पहले ही जाना शुरू कर चुके हैं। हम जनता से अपील करते हैं कि वे शांत रहें और यह सुनिश्चित करें कि वे शांतिपूर्वक वहां से चले जाएं। हम सभी से यह भी आग्रह करते हैं कि कोई भी कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न करें। हम उनकी मदद के लिए यहां मौजूद हैं, और हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।
सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत हुई
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ तीसरे दौर की वार्ता की।
राहुल गांधी का बयान - शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे Education System को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है। सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई। 2 मांगें अभी भी बाकी हैं - प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो। ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। डरो मत!
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में, धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के शिक्षा परिदृश्य में सुधार लाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) जैसी ऐतिहासिक पहलों को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़े हित को प्राथमिकता देते हुए, पद से हटने का उनका निर्णय सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और निःस्वार्थ सेवा के उच्चतम मानकों को दर्शाता है। पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी है।
दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे खुले
प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के गेट बंद किये गए थे जो अब खुलने लगे है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली रवाना
सोनम वांगचुक का बयान - यह लोकतंत्र की जीत है
"यह लोकतंत्र की जीत है — सीधी लोकतंत्र, सड़कों से निकली हुई। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP को, देश के जेन-ज़ी को बधाई, और सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई। अब जवाबदेही से आगे बढ़कर, सुधारों की बारी है।"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अरविंद केजरीवाल का बयान
आप सभी को बधाई, हमारे देश के युवाओं को बधाई, यह बहुत खुशी की बात है कि आपका संघर्ष रंग लाया, धर्मेंद्र प्रधान को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा — यह हमारे लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आया बयान
भारत के ‘छात्रों की गूँज’ आख़िरकार अंहकारी सत्ता की दहलीज़ तक पहुँच गई। ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज़ उठाई। ये सत्य की जीत है और मोदी जी के हठ की हार है। ये उन सभी परिवारों की जीत हैं जिन्होंने अपने ख़ून, अपने बच्चों को खोया, क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचारी है। ये साझा विपक्ष की जीत है, जिन्होंने छात्रों के हित में संसद से सड़क तक आवाज़ उठाई। अब बारी है मोदी जी को हमारी युवा पीढ़ी से माफ़ी माँगने की और जिन्होंने उनपर लाठी-डंडे-Pellet Guns चलवाई है, उनपर कठोर कार्यवाही करने की।

