यूपी में भीषण गर्मी के बीच अब एक महीने तक नहीं कटेगा प्रीपेड बिजली कनेक्शन, छुट्टी के दिन भी जारी रहेगी सप्लाई

The CSR Journal Magazine
लखनऊ से आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में अब छोटे बिजली उपभोक्ताओं को बार-बार कनेक्शन कटने की परेशानी से राहत मिलने वाली है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने साफ निर्देश दिए हैं कि कम लोड वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन एक महीने तक नहीं काटा जाएगा, भले ही उनका बैलेंस निगेटिव क्यों न हो।

छोटे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ऊर्जा विभाग के नए निर्देशों के मुताबिक, 1 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अब तत्काल राहत मिलेगी। अगर उनका बिजली बिल बकाया भी है, तब भी एक महीने तक उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। यह फैसला खास तौर पर उन लोगों के लिए अहम है जो आर्थिक कारणों से समय पर बिल जमा नहीं कर पाते और अचानक बिजली कटने की समस्या झेलते हैं।

रविवार और छुट्टियों पर नहीं कटेगी बिजली

सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि रविवार और अन्य सार्वजनिक अवकाशों के दिन किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, चाहे उसका बैलेंस निगेटिव ही क्यों न हो। इस फैसले से लोगों को छुट्टी के दिन बिजली कटने की परेशानी से राहत मिलेगी, जो अक्सर बड़ी समस्या बन जाती थी।

पहले SMS से दी जाएगी जानकारी

ऊर्जा मंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पहले उसे 5 बार SMS के जरिए अलर्ट भेजा जाए। यानी अब बिना सूचना के अचानक बिजली काटने की शिकायतों पर भी रोक लगेगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का कहना है कि सरकार का मकसद उपभोक्ताओं को राहत देना और बिजली व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है। इन नए नियमों से आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos