UP Mukhyamantri Bal Seva Yojana: माता-पिता नहीं रहे तो भी नहीं रुकेगी पढ़ाई! Yogi Sarkar दे रही हर महीने ₹2,500

The CSR Journal Magazine
UP Mukhyamantri Bal Seva Yojana: अगर किसी बच्चे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है, तो अब उसकी पढ़ाई और भविष्य अधर में नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ऐसे ही अनाथ और असहाय बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही इस योजना के तहत आर्थिक सहायता देकर बच्चों की शिक्षा, पालन-पोषण और भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। यही वजह है कि आज प्रदेश के 1.09 लाख से अधिक बच्चे इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

1 लाख से ज्यादा बच्चों को मिल रहा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान समय में 1,09,539 बच्चे इस योजना से जुड़े हुए हैं और नियमित आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि किसी भी जरूरतमंद बच्चे की पढ़ाई सिर्फ आर्थिक तंगी की वजह से नहीं रुकनी चाहिए। इसी सोच के साथ पात्र बच्चों तक योजना का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है। नियमित सहायता मिलने से बच्चों की पढ़ाई, खान-पान, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में आसानी हो रही है। साथ ही जिन परिवारों या अभिभावकों ने इन बच्चों की जिम्मेदारी संभाली है, उन पर आर्थिक बोझ भी काफी हद तक कम हुआ है।

12वीं के बाद भी जारी रहती है UP Mukhyamantri Bal Seva Yojana

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सहायता सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं रहती। अगर किसी छात्र या छात्रा ने माता-पिता दोनों या उनमें से किसी एक को खो दिया है और 12वीं के बाद स्नातक या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया है, तो सरकार 18 से 23 वर्ष की आयु तक हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तब तक मिलती रहती है, जब तक छात्र का कोर्स पूरा नहीं हो जाता या उसकी उम्र 23 वर्ष नहीं हो जाती। इससे हजारों युवाओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में बड़ी राहत मिल रही है।

शिक्षा के साथ सुरक्षित हो रहा बच्चों का भविष्य

सरकार का मानना है कि आर्थिक सहायता का असली उद्देश्य सिर्फ पैसे देना नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना है। बेहतर शिक्षा मिलने से ये बच्चे भविष्य में अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। योजना के जरिए बच्चों को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

योगी सरकार की संवेदनशील पहल बनी मिसाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित यह योजना प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। सरकार लगातार ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने का काम कर रही है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos