झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने बड़ा सियासी भूचाल ला दिया है। विधानसभा में अपेक्षाकृत कम संख्या होने के बावजूद NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी ने राज्यसभा चुनाव जीतकर सभी को चौंका दिया है। उनकी जीत के बाद INDIA गठबंधन के भीतर क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 28 प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत थी। चुनाव परिणामों के अनुसार परिमल नथवानी को 30 वोट मिले, हालांकि इनमें से दो वोट बाद में अमान्य घोषित कर दिए गए। इसके बावजूद उनकी जीत निश्चित हो गई। दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार प्रवण झा को हार का सामना करना पड़ा, जिससे INDIA गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं।
क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की मुश्किलें
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में INDIA गठबंधन के पास 56 विधायक हैं, जबकि भाजपा नीत NDA के पास केवल 24 विधायक हैं। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नथवानी की जीत विपक्षी खेमे से मिले समर्थन के बिना संभव नहीं थी। चुनाव में कुल तीन वोट रद्द हुए हैं। सूत्रों के अनुसार दो वोट NDA समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में और एक वोट कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में डाला गया था। हालांकि किस दल के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Deeply grateful for the opportunity to serve the fourth term as the Member of Rajya Sabha. This moment is filled with profound emotion as this will be my third term from Jharkhand, the very soil from where my Parliamentary journey began in 2008. It is a matter of immense pride… pic.twitter.com/1s3sOsS8Mi
— Parimal Nathwani (@mpparimal) June 18, 2026

