Teacher Bharti Vacancy in Bihar: बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती, होगी 32388 पदों पर तैनाती, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

The CSR Journal Magazine
Teacher Bharti in Bihar: बिहार के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षक नियुक्ति के चौथे चरण (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने बुधवार को इन पदों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। इसके साथ ही लंबे समय से TRE-4 की घोषणा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की उम्मीदों को नई उड़ान मिल गई है। सरकार का कहना है कि यह कदम राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

शिक्षा मंत्री बोले- जो वादा किया था, उसे निभाया

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि उन्होंने जुलाई महीने में 20 हजार से अधिक रिक्तियों की अधियाचना भेजने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने कुल 32,388 पदों की अधियाचना BPSC को भेजकर अभ्यर्थियों से किया गया वादा निभाया है। मंत्री ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह महत्वपूर्ण फैसला संभव हो पाया। Teacher Bharti Vacancy in Bihar

Teacher Bharti in Bihar: किस कक्षा में कितनी होगी भर्ती?

TRE-4 के तहत अलग-अलग कक्षाओं के लिए रिक्तियां तय की गई हैं। कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद, जबकि कक्षा 11 और 12 के लिए सबसे अधिक 16,101 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक शिक्षकों की कमी को काफी हद तक दूर करने की तैयारी है।

एक लाख शिक्षकों की भर्ती की दिशा में पहला कदम

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति के लक्ष्य पर काम कर रही है। TRE-4 की यह भर्ती उसी लक्ष्य की पहली बड़ी कड़ी है। उन्होंने कहा कि योग्य युवाओं को रोजगार देना और प्रत्येक विद्यालय में पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Teacher Bharti Vacancy in Bihar: शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, युवाओं को मिलेगा रोजगार

सरकार का मानना है कि नई नियुक्तियों से एक ओर हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने से पढ़ाई की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। शिक्षा विभाग ने भरोसा दिलाया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति मिल सके।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos