चार बार विधायक, बिहार सरकार में मंत्री रहे नितीन नबीन ने संभाली जेपी नड्डा की जगह
Who is BJP New President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी ने नितीन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP National Working President) नियुक्त किया है। वे जेपी नड्डा की जगह लेंगे। यह नियुक्ति भाजपा संगठन में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है, खासकर बिहार की राजनीति के लिहाज से। नितीन नबीन बिहार सरकार में मंत्री हैं और राज्य की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। नितीन नबीन ने अपने पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो स्वयं भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर से विधायक रह चुके थे।
Political Career of Nitin Nabin: राजनीतिक सफर की शुरुआत
नितीन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना में हुआ। वर्ष 2006 में पिता के निधन के बाद वे उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। 2025 के चुनाव में उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार को 50 हजार से ज्यादा मतों से हराया।
मंत्री के तौर पर जिम्मेदारियां
वर्तमान में नितीन नबीन बिहार के सड़क निर्माण मंत्री हैं। इससे पहले भी वे इस विभाग को संभाल चुके हैं। साथ ही उन्होंने शहरी विकास, आवास तथा कानून और न्याय जैसे अहम विभागों में भी मंत्री के रूप में काम किया है। सड़क निर्माण और शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में उनका काम काफी सराहा गया है।
संगठन में भी मजबूत पकड़
नितीन नबीन भाजपा संगठन में भी सक्रिय रहे हैं। वे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे सिक्किम के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी भी रहे, जहां पार्टी की चुनावी रणनीति में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। युवा नेता से लेकर राष्ट्रीय जिम्मेदारी तक का नितीन नबीन का सफर उन्हें भाजपा के प्रभावशाली नेताओं की कतार में खड़ा करता है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Telangana BJP chief spokesperson, NV Subhash, has issued a rebuttal to AIMIM MP Asaduddin Owaisi regarding his remarks on the seventh anniversary of...
BJP Member of Parliament Ravi Shankar Prasad has raised questions regarding the alleged irregularities in the Jharkhand Public Service Commission (JPSC) and the Jharkhand...
BJP MLAs staged a demonstration outside the Jharkhand Assembly on August 6, voicing their concerns regarding alleged irregularities associated with the Jharkhand Public Service...