Priti Adani Swabhimaan Programme: मध्य प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया रास्ता! प्रीति अदाणी के स्वाभिमान विजन से 1500 महिलाओं को सहारा

The CSR Journal Magazine
Priti Adani News: मध्य प्रदेश के बदरवास से महिलाओं के सशक्तिकरण (Adani Women Empowerment Program) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अदाणी फाउंडेशन ने यहां अदाणी विकास केंद्र की शुरुआत की है, जिसका मकसद महिलाओं को स्थायी रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का मौका देना है। इस पहल के तहत करीब 1500 महिलाओं को सीधे तौर पर आय के अवसर मिलने की उम्मीद है। Priti Adani Swabhiman Vision

Priti Adani Swabhimaan Programme: घर के पास ही रोजगार का मौका

शिवपुरी जिले के बदरवास में शुरू किया गया यह केंद्र करीब 48,000 वर्ग फुट में फैला है और यहां 600 आधुनिक सिलाई मशीनों (Silai Kendra by Adani Foundation) के साथ काम होगा। इस केंद्र में महिलाओं को ट्रेनिंग के साथ-साथ काम भी दिया जाएगा, जिससे वे घर के पास ही कमाई कर सकेंगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को असंगठित काम से निकालकर उन्हें Sustainable Livelihood यानी स्थायी आय से जोड़ना है।

10 लाख महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य

यह पहल स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है, जिसका लक्ष्य देशभर में 10 लाख महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। Adani Foundation CSR

Priti Adani Swabhimaan Programme: प्रीति अदाणी का विजन

इस मौके पर डॉ. प्रीति अदाणी के विजन को आगे बढ़ाते हुए कहा गया कि महिलाओं का सशक्तिकरण सम्मानजनक और स्थायी आय से शुरू होता है। जब महिलाओं को सही कौशल और बाजार से जोड़ने के अवसर मिलते हैं, तो वे न सिर्फ खुद मजबूत बनती हैं बल्कि अपने परिवार और समाज को भी आगे बढ़ाती हैं।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा फायदा

इस केंद्र का उद्घाटन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं की मौजूदगी ने यह दिखाया कि इलाके में रोजगार और कौशल विकास की कितनी जरूरत है। इस पहल से न सिर्फ महिलाओं की आय बढ़ेगी, बल्कि पलायन में कमी आने और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की भी उम्मीद है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos