स्लोवाकिया में पीएम मोदी का ब्रेड-नमक से अनोखा स्वागत, जानें इसकी खासियत

The CSR Journal Magazine
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया में स्वागत बड़ी धूमधाम से किया गया। उन्होंने अपने दौरे के दूसरे चरण में रात को Bratislava पहुंचकर स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार से गर्मजोशी से स्वागत पाया। यहां की संस्कृति के अनुसार, पीएम को पारंपरिक ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जो सम्मान और सद्भावना का प्रतीक है। भारत के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के लोग भी उत्साहित नजर आए। सभी ने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

ब्रेड और नमक का महत्व

स्लोवाक संस्कृति में ब्रेड और नमक का स्वागत का तरीका मेहमाननवाज़ी का प्रतीक है। इसे सम्मान और सद्भावना का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है। ताजा बनी ब्रेड समृद्धि और जीवन-निर्वाह का प्रतीक है। वहीं, नमक दोस्ती और सुरक्षा को दर्शाता है। इस परंपरा की जड़ें स्लाव संस्कृतियों में गहराई तक फैली हुई हैं, जो दर्शाता है कि स्लोवाक लोग मेहमानों का सम्मान और आतिथ्य कितनी अहमियत देते हैं।

अन्य देशों में भी प्रचलित

ब्रेड और नमक का स्वागत केवल स्लोवाकिया में ही नहीं, बल्कि रूस, यूक्रेन, पोलैंड और सर्बिया जैसे पूर्वी यूरोपीय देशों में भी पाया जाता है। इन देशों में इस रीति-रिवाज का महत्व मेहमानों को सम्मान देने के रूप में देखा जाता है। यह परंपरा उनकी सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है जो सदियों से चली आ रही है।

भारतीय समुदाय का जोश

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यह 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद, किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। पीएम मोदी इस दौरे के दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मिलेंगे। इसमें दोनों देशों के बीच ट्रेड, निवेश और अन्य क्षेत्रों पर बातचीत होने की संभावना है।

मोदी ने की भावनाओं का साझा

स्लोवाकिया पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत सचमुच खास था और इससे भारत-स्लोवाकिया के रिश्तों की मजबूती का पता चलता है।

स्लोवाक संस्कृति का प्रदर्शन

पीएम मोदी के स्वागत के दौरान प्रसिद्ध स्लोवाक सांस्कृतिक समूह लुसनिका एन्सेम्बल ने ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति भारतीय संस्कृति और स्लोवाक लोक परंपराओं का अनूठा मिलाजुला रूप था। पीएम ने कलाकारों से मुलाकात की और उनकी मेहनत की सराहना की। कलाकारों ने इसे अपने जीवन का यादगार क्षण मानते हुए इसे खास बताया।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos