New BMC Commissioner Ashwini Bhide: मुंबई बीएमसी की नई कमिश्नर के नाम पर लगभग मुहर लग चुकी है। महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई बीएमसी की कमिश्नर अश्विनी भिड़े बनने जा रही है और सीएम ने उनके नियुक्ति की फाइल पर अंतिम मुहर भी लगा दी है। अगर ऐसा होता है तो अश्विनी भिड़े मुंबई बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर होंगी। मौजूदा BMC Commissioner भूषण गगरानी की 31 मार्च को सेवानिवृत्ति के बाद, इस पद के लिए कई नाम चर्चा में थे। संजय मुखर्जी, असीम गुप्ता और मिलिंद म्हैसकर भी इस दौड़ में शामिल रहे लेकिन अंतिम मुहर अश्विनी भिड़े के नाम पर लगी।
कौन है अश्विनी भिड़े, जो बनेंगी मुंबई की पहली महिला कमिश्नर
अगर अश्विनी भिड़े को New BMC Commissioner नियुक्त किया जाता है, तो वे BMC की पहली महिला आयुक्त बनेंगी। 1995 बैच की IAS Ashwini Bhide, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के रूप में कार्यरत हैं, पहले कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नेतृत्व कर चुकी हैं। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRCL) की मैनेजिंग डायरेक्टर रहते हुए उन्होंने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अपनी छाप छोड़ी है। यदि उनकी नियुक्ति होती है, तो उन्हें 2030 तक पूरा कार्यकाल मिलेगा। New BMC Commissioner Ashwini Bhide
कई धुरंधर आईएएस को छोड़ा पीछे
1996 बैच के IAS Officer Sanjay Mukherjee जो MMRDA कमिश्नर हैं। असीम गुप्ता 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। मिलिंद म्हैसकर, जो वर्तमान में लोक निर्माण और वन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने New BMC Commissioner Ashwini Bhide को नई जिम्मेदारी देने जा रहे है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
A team of researchers from the Indian Institute of Science, the Defence Research and Development Organisation (DRDO), and IIT-Bhubaneswar has reported the discovery of...