मुंबई में लगेगा समाधान शिविर, लोगों की सरकारी समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

The CSR Journal Magazine
मुंबई उपनगर जिले के लोगों के लिए 15 मई 2026 को एक बड़ा प्रशासनिक शिविर आयोजित किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से अंधेरी पश्चिम में छत्रपति शिवाजी महाराज समाधान शिविर (Chatrapati Shivaji Maharaj Samadhan Shivir) लगाया जाएगा, जहां आम नागरिकों की सरकारी योजनाओं, दस्तावेजों और शिकायतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह शिविर लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत देने और प्रशासन को ज्यादा People Friendly बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कई विभाग एक ही जगह पर देंगे सेवाएं

यह जिलास्तरीय समाधान शिविर अंधेरी पश्चिम स्थित शाहाजी राजे भोसले क्रीड़ा संकुल के बैडमिंटन हॉल में आयोजित होगा। इस शिविर में मुंबई उपनगर जिले के बोरीवली, अंधेरी और कुर्ला तहसील से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही कई अहम विभाग भी हिस्सा लेंगे। इसमें रेवेन्यू, बीएमसी, राशन, लैंड रिकॉर्ड, इलेक्शन, महिला व बाल कल्याण, एसआरए, (SRA), स्पोर्ट्स, एजुकेशन, ट्रांसपोर्टेशन और Social Welfare Department जैसे विभाग शामिल होंगे। सरकार का कहना है कि इस Samadhan Shibir Mumbai में नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। इससे लोगों को सरकारी कामों में होने वाली देरी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बड़े मंत्री भी करेंगे शिविर का दौरा – Iresh Chappalwar

The CSR Journal से ख़ास बातचीत में बोरीवली के तहसीलदार इरेश चप्पलवार (Iresh Chappalwar, Tahsildar Borivali) ने बताया कि इस खास शिविर में महाराष्ट्र सरकार के कई बड़े मंत्री भी शामिल होने वाले हैं। महसूल मंत्री Chandrashekhar Bawankule, मुंबई उपनगर के पालकमंत्री Ashish Shelar और मंत्री Mangal Prabhat Lodha कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मंत्री शिविर का निरीक्षण करेंगे, लोगों से बातचीत करेंगे और जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा महसूल मंत्री दोपहर 12 बजे बांद्रा पूर्व स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय में नागरिकों से सीधे आवेदन और शिकायतें भी स्वीकार करेंगे।

लोगों से ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से मुंबई उपनगर जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लें और अपनी लंबित समस्याओं का समाधान करवाएं। Iresh Chappalwar News. सरकार का दावा है कि Chhatrapati Shivaji Maharaj Samadhan Camp के जरिए आम जनता, विद्यार्थियों और महिलाओं को सरकारी सेवाएं आसान तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। खासतौर पर दस्तावेज, प्रमाणपत्र, योजनाओं के लाभ और प्रशासनिक शिकायतों से जुड़े मामलों में लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos