मुंबई पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार, 83 साइबर अपराध मामलों की गुत्थी सुलझी

The CSR Journal Magazine
Mumbai Police Busts International Cyber Fraud Gang: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गोवा से संचालित हो रहा था और देशभर में साइबर ठगी तथा ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से देशभर में दर्ज 83 से अधिक साइबर अपराध मामलों की जांच में बड़ी सफलता मिली है।

मुंबई में खुलवाए जाते थे बैंक खाते और सिम कार्ड

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मुंबई में लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और सिम कार्ड एक्टिव करवाते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से आए पैसे को जमा करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। इसके बदले खाते उपलब्ध कराने वाले लोगों को करीब 3 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। Mumbai Police Busts International Cyber Fraud Gang

Mumbai Police Busts International Cyber Fraud Gang: दुबई तक जुड़ा था नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, गोवा से ऑपरेट कर रहे आरोपी साइबर ठगी से मिले पैसे को अपने दुबई स्थित सहयोगियों के निर्देश पर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे। शुरुआती जांच में इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उसके विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है।

छापेमारी में बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद

क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 15 लैपटॉप, 128 एटीएम कार्ड, 85 मोबाइल फोन, 76 सिम कार्ड और कई अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

देशभर के 83 मामलों का खुलासा

मुंबई पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज देशभर के 83 से अधिक साइबर अपराध मामलों की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली है। जांच एजेंसियां अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल कर रही हैं।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos