Amazon in Maharashtra: महाराष्ट्र में निवेश बढ़ाएगा अमेज़न? AI और टेक्नोलॉजी पर सरकार का फोकस

The CSR Journal Magazine
Amazon in Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी अमेजन को राज्य में निवेश बढ़ाने का खुला न्योता दिया है। मुंबई के ताज पैलेस होटल में अमेज़न के प्रेसिडेंट और CEO एंडी जेसी के साथ हुई अहम बैठक में डेटा सेंटर, हेल्थकेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र देश की सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है, जिसका सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) करीब 660 अरब डॉलर है। राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है और इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

Amazon in Maharashtra: AI और टेक्नोलॉजी पर सरकार का फोकस

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में Artificial Intelligence आधारित तकनीकों को लागू कर रही है, जिससे सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी और नागरिकों के लिए आसान बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में रोजगार का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और AI आधारित स्किल डेवलपमेंट की जरूरत बढ़ रही है। ऐसे में अमेज़न और महाराष्ट्र सरकार मिलकर युवाओं और MSME सेक्टर के लिए नई स्किलिंग पहल शुरू कर सकते हैं।

डेटा सेंटर और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर जोर, नवी मुंबई की MediCity में भी निवेश का मौका

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जिसने Public Cloud Policy लागू की है। राज्य सरकार पहले से ही अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) के साथ कई क्षेत्रों में काम कर रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र की नई Data Centre Policy में ग्रीन डेटा सेंटर को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां पारंपरिक ऊर्जा की जगह नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अमेज़न नेतृत्व को बताया कि नवी मुंबई में विश्वस्तरीय MediCity विकसित की जा रही है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा इकोसिस्टम तैयार होगा। उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अमेज़न के लिए बड़े निवेश अवसर मौजूद हैं।

महाराष्ट्र तकनीक का प्रमुख केंद्र – Devendra Fadnavis

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र भारत की आर्थिक राजधानी होने के साथ-साथ नवाचार और तकनीक का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है। डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। हम चाहते हैं कि अमेज़न जैसे वैश्विक निवेशक महाराष्ट्र की विकास यात्रा में भागीदार बनें और राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करने में योगदान दें।”

Amazon in Maharashtra: महाराष्ट्र को टेक हब बनाने की तैयारी

इस बैठक को महाराष्ट्र में बड़े वैश्विक निवेश आकर्षित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेज़न डेटा सेंटर, क्लाउड सर्विसेज, AI स्किलिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश बढ़ाता है तो इससे राज्य में रोजगार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास को नई गति मिल सकती है। प्रधान सचिव (उद्योग) पी. अन्बलगन (P Anbalgan, IAS) ने कहा, “महाराष्ट्र में निवेश के लिए बेहतर नीतियां, मजबूत बुनियादी ढांचा और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं। हमें विश्वास है कि अमेज़न का बढ़ता निवेश राज्य को डिजिटल और एआई हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos