हाल ही में जारी ‘इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026’ के अनुसार, गुजरात ने 56.6 का स्कोर हासिल करते हुए बड़े राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग नीति आयोग द्वारा विभिन्न राज्यों के निवेश माहौल का मूल्यांकन करने के आधार पर तैर की गई है। गुजरात ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश के सबसे निवेश-अनुकूल राज्य के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत की है।
नीतियों का सकारात्मक प्रभाव
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उद्योग-अनुकूल नीतियों और प्रभावी प्रशासनिक सुधारों को अपनाया है। इसने निवेशकों का विश्वास जीतने में मदद की है। गुजरात का iNDEXTb निवेशकों को सिंगल-विंडो सिस्टम के तहत सभी आवश्यकताओं का एकीकृत समाधान प्रदान करता है, जिससे निवेश प्रक्रिया और भी सरल बन गई है।
सकारात्मक व्यापारिक माहौल
- NITI Aayog

