प्रोड्यूसर यश ने क्यों चुना रावण का किरदार? रामायणम् के 4000 करोड़ बजट पर भी खोला राज

The CSR Journal Magazine
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायणम् इन दिनों लगातार चर्चा में है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हाल ही में एक्टर यश ने ‘आप की अदालत’ में फिल्म के बजट और अपने किरदार को लेकर कई अहम बातें बताईं।

4000 करोड़ के बजट में क्या-क्या शामिल है?

यश ने 4000 करोड़ रुपये के बजट को लेकर कहा कि यह रकम सिर्फ फिल्म बनाने की लागत नहीं है, बल्कि इसमें प्रमोशन का खर्च भी शामिल है। उन्होंने बताया कि फिल्म को भारत के साथ-साथ ग्लोबल स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। उनके मुताबिक हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में भी दुनिया भर में रिलीज के लिए प्रमोशन पर काफी खर्च किया जाता है। यश ने यह भी कहा कि ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ दोनों को ग्लोबल फिल्मों के तौर पर पेश किया जा रहा है।

प्रोड्यूसर होकर भी राम नहीं, रावण क्यों बने यश?

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। यश फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने राम की जगह रावण का किरदार क्यों चुना, तो उन्होंने कहा कि राम की अच्छाई को प्रभावी तरीके से दिखाने के लिए रावण की बुराई को भी उतनी ही मजबूती से दिखाना जरूरी है। उनके मुताबिक कहानी की जरूरत के हिसाब से रावण का किरदार बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि रामायण में भगवान राम अंत में रावण का वध करते हैं।

रामायण की पुरानी फिल्मों पर क्या बोले?

यश ने कहा कि रामायण जैसी कहानी को लेकर हर व्यक्ति की अपनी कल्पना होती है। उन्होंने बचपन में अपने दादाजी से रामायण की कहानियां सुनीं और बाद में सीरियल व फिल्में भी देखीं। उनके अनुसार ऐसी कहानी में मनोरंजन और धार्मिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म अच्छी बनी, तो दर्शक उसे अपना आशीर्वाद जरूर देंगे।

कब रिलीज होगी रामायणम्?

नितेश तिवारी की रामायणम् में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट में सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। पहला पार्ट नवंबर 2026 में रिलीज होने की तैयारी में है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos