UP Election Mayawati in Action Mode: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई, जिसमें चुनावी रणनीति से लेकर संगठन की मजबूती तक पर खुलकर चर्चा की गई। बैठक में मायावती ने साफ शब्दों में कहा कि अब समय बहुत कम बचा है, ऐसे में सभी को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा। मायावती ने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि पार्टी को कमजोर करने के लिए लगातार साजिशें रची जा रही हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह के भ्रम या बहकावे में नहीं आना चाहिए और पूरी मजबूती के साथ पार्टी लाइन पर काम करना चाहिए।
SIR और चुनावी तैयारियों पर खास जोर
बैठक में मायावती ने SIR (Special Intensive Revision) और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़ा यह काम बेहद अहम है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव रहने और हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया।
UP Election Mayawati in Action Mode: 403 सीटों की तैयारी का रोडमैप
इस अहम बैठक में प्रदेश मंडल अध्यक्षों, 403 विधानसभा सीटों के प्रभारी, और भाईचारा समिति के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, जनाधार बढ़ाने और बीते एक साल की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मायावती ने निर्देश दिया कि हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मौजूदगी और सक्रियता साफ दिखाई देनी चाहिए।
UP Election Mayawati in Action Mode: जनाधार बढ़ाने पर फोकस
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी की ताकत उसका कैडर और जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी से कहा कि वे जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याएं सुनें और बसपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। साथ ही भाईचारा समितियों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। कुल मिलाकर मायावती का यह संदेश साफ है कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने से लेकर हर सीट पर मजबूती से उतरने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
On March 11, Taiwan's Ministry of National Defense reported the identification of six Chinese naval vessels operating in proximity to its territorial waters as...
In a statement on March 11, Home Minister Amit Shah expressed his disapproval regarding the opposition's resolution seeking the removal of Lok Sabha Speaker...