Uttar Pradesh में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था को लेकर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने Yogi Adityanath सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोंडा जिले में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी उन पर पानी डालते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सरकार को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। एक तरफ योगी सरकार लगातार 24 घंटे बिजली और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के दावे करती रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान हैं और अब ट्रांसफॉर्मरों को पानी डालकर ठंडा करने की तस्वीरें सामने आने लगी हैं।
Power Crisis Electricity Cut in UP: गर्मी में बिजली व्यवस्था हुई बेपटरी
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहती है। ऊपर से तेज गर्मी ने हालात और खराब कर दिए हैं। ऐसे में जब लोगों ने ट्रांसफॉर्मर पर पानी डालकर सिस्टम चलाते देखा, तो सरकार के दावों पर सवाल उठने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सरकार को जमकर घेरा। कई लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि विश्वगुरु मॉडल में अब ट्रांसफॉर्मर भी गर्मी से बेहाल हो चुके हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होता, तो ऐसी नौबत नहीं आती। लोगों का कहना है कि सरकार विज्ञापनों और दावों में व्यस्त रही, लेकिन जमीनी स्तर पर सिस्टम कमजोर ही रहा।
बढ़ती गर्मी में और बढ़ सकती है मुश्किल
उत्तर प्रदेश के गोंडा में बिजली विभाग ओवरहीट हो रहे ट्रांसफॉर्मरों को पानी डालकर ठंडा कर रहा है।
BJP के “विश्वगुरु मॉडल” में अब ट्रांसफॉर्मर भी गर्मी से बेहाल हैं।
ना बिजली व्यवस्था अपग्रेड हुई, ना इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ…
बस कैमरों में विज्ञापन और जमीन पर जुगाड़।
कभी… pic.twitter.com/CfVOHOIOef
— Sandeep Khasa (@SamKhasa_) May 25, 2026

