Water Cut in Mumbai: मुंबई में 24 घंटे पानी की किल्लत! 11-12 अगस्त को इन इलाकों में सप्लाई प्रभावित, BMC ने जारी की एडवाइजरी

The CSR Journal Magazine
Water Cut in Mumbai: मुंबई के के दक्षिण और एच पूर्व विभाग में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। Mumbai BMC 2400 मिलीमीटर व्यास वाली वैतरणा जलवाहिनी को आंशिक रूप से खंडित करने का काम करेगी। इसके चलते 11 अगस्त सुबह 10 बजे से 12 अगस्त सुबह 10 बजे तक कुछ इलाकों में कम दबाव से पानी आएगा, जबकि कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

Water Cut in Mumbai: के दक्षिण में कम दबाव से आएगा पानी

Mumbai BMC के मुताबिक के दक्षिण विभाग के कई इलाकों में पानी का दबाव कम रहेगा। कबीर नगर, बामणवाडा, पारसीवाडा, एयरपोर्ट क्षेत्र, तरुण भारत कॉलोनी, इस्लामपुरा, देऊलवाडी, फिश मार्केट, घाटीवाडा, चकाला और पी एंड टी कॉलोनी में 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक कम दबाव से पानी मिलेगा। वहीं कोलडोंगरी, ओल्ड पुलिस लेन, विजय नगर (सहार रोड) और मोगरापाडा में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पानी का दबाव कम रहेगा। इसके अलावा 12 अगस्त को सहार गांव, सुतार पाखड़ी और कार्गो कॉम्प्लेक्स में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी।

एच पूर्व विभाग में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद

सबसे ज्यादा असर एच पूर्व विभाग के इलाकों में देखने को मिलेगा। 11 अगस्त से 12 अगस्त तक घरेलू एयरपोर्ट, हैंगर कर्मचारी कॉलोनी, एयर इंडिया कॉलोनी, सांताक्रूज पूर्व, बांद्रा रेलवे टर्मिनस और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा 12 अगस्त को पूरे एच पूर्व विभाग के साथ सांताक्रूज पूर्व, खार पूर्व और बांद्रा पूर्व में भी पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

BMC ने लोगों से की पानी जमा करने की अपील

BMC प्रशासन ने प्रभावित इलाकों के नागरिकों से पहले से जरूरी मात्रा में पानी जमा रखने की अपील की है। साथ ही पानी का इस्तेमाल सावधानी और किफायत से करने को कहा गया है। महानगरपालिका ने एहतियात के तौर पर अगले कुछ दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीने की सलाह भी दी है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos