Central Railway Mega Block News: मुंबई में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन ने रविवार, 8 फरवरी 2026 को मेन लाइन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक घोषित किया है। यह ब्लॉक ट्रैक की मरम्मत और मेंटेनेंस के काम के लिए लिया जा रहा है।
Central Railway Mega Block News: मेन लाइन पर असर
सीएसएमटी मुंबई से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई स्लो लोकल ट्रेनों को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें बायकुला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी।
Central Railway Mega Block News: हार्बर लाइन की स्थिति
हार्बर लाइन पर पनवेल से वाशी के बीच 11:05 बजे से 4:05 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी–पनवेल और ट्रांस-हार्बर सेक्शन की कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए सीएसएमटी–वाशी के बीच स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। थाणे–वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस-हार्बर सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा के लिए सहयोग करें, क्योंकि यह ब्लॉक सुरक्षा और बेहतर सेवा के लिए जरूरी है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
A morning commute on the Central Railway line turned chaotic on Friday after three passengers fell from a moving local train heading towards Chhatrapati...