बिहार में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, BSRTC के बेड़े में जल्द होंगी 1,500 से अधिक बसें

The CSR Journal Magazine
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) जल्द ही अपने बेड़े का बड़ा विस्तार करने जा रहा है। केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों के साथ नई डीलक्स बसों के शामिल होने से निगम के पास कुल 1,526 बसें हो जाएंगी। इससे राज्य और अंतरराज्यीय मार्गों पर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का लाभ मिलेगा।

549 नई बसों से बढ़ेगी परिवहन क्षमता

बीएसआरटीसी के अनुसार, आने वाले दिनों में कुल 549 नई बसें बेड़े में शामिल होंगी। इनमें 400 पीएम ई-बसें, 74 नॉन-एसी डीलक्स बसें और 75 एसी डीलक्स बसें शामिल हैं। इनमें से करीब 200 पीएम ई-बसें इसी महीने के अंत तक परिचालन के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। नई बसों के जुड़ने के बाद बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अंतरराज्यीय मार्गों पर भी परिवहन सेवाएं अधिक मजबूत और सुगम होंगी।

दो लाख यात्रियों को मिलेगा लाभ

फिलहाल बीएसआरटीसी के पास 960 से अधिक बसें हैं, जिनमें पीपीपी मोड पर संचालित बसें भी शामिल हैं। इन बसों के माध्यम से प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। नई बसों के शामिल होने के बाद यह संख्या बढ़कर करीब दो लाख प्रतिदिन पहुंचने का अनुमान है, जिससे अधिक लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

छह प्रमंडलों में शुरू होगा ई-बसों का संचालन

पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत मिलने वाकरीब 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी।

एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक चलेंगी

नई इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर करीब 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी। इससे यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल रिवहन सुविधा मिलेगी।

पर्यावरण संरक्षण के साथ बेहतर होगी परिवहन व्यवस्था

परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल की खपत और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे शहरों की हवा को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि नई बसों के आने से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण और अंतरराज्यीय मार्गों पर भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक मजबूत और सुविधाजनक बनेगी। साथ ही आधुनिक बस टर्मिनल और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_sharegood news 

Latest News

Popular Videos