Emraan Hashmi Dengue: एक्टर इमरान हाशमी की शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर को डेंगू हुआ है।
Emraan Hashmi Dengue: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। इमरान हाशमी बीमार हो गए हैं। एक्टर को डेंगू हो गया है। एक्टर अपनी पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और बीच में ही उनकी हालत बिगड़ गई। इमरान हाशमी अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गए हैं। अब एक्टर और उनकी फिल्म को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं।
शूटिंग के बीच इमरान हाशमी हुए बीमार
Emraan Hashmi Dengue- इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म OG की शूटिंग कर रहे थे। इस गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म में इमरान हाशमी मशहूर साउथ एक्टर पवन कल्याण के साथ नजर आने वाले हैं। एक्टर को इस फिल्म की शूटिंग के बीच में ही महसूस हुआ कि वो ठीक नहीं हैं। मुंबई के गोरेगांव में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी खुद को बीमार महसूस करने लगे। उन्हें कुछ सिम्पटम्स भी दिख रहे थे।
अब बताया जा रहा है कि एक्टर को डेंगू हो गया है और वो फिलहाल आराम कर रहे हैं। इमरान हाशमी ने शूटिंग से टेम्परेरी ब्रेक भी ले लिया है, ताकि वो ठीक हो सकें। वहीं, अब OG की प्रोडक्शन टीम इमरान हाशमी के बेहतर होने का इंतजार कर रही है। जैसे ही एक्टर डेंगू से रिकवर कर लेंगे, फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
डॉक्टर ने दी Emraan Hashmi को आराम करने की सलाह
Emraan Hashmi Dengue- अब डॉक्टर ने एक्टर इमरान हाशमी को आराम करने की सलाह दी है और ये नसीहत भी दी है कि पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही वो शूटिंग शुरू करें। आपको बता दें, इमरान हाशमी की फिल्म ‘OG’ इसी साल 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी का तेलुगू डेब्यू होगा। फिल्म में एक्टर अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फैंस भी इमरान हाशमी के तेलुगू डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।
एक्टर की कई फ़िल्में पाइपलाइन में
Emraan Hashmi Dengue- OG के अलावा, अभिनेता के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इसमें एक और तेलुगु फिल्म ‘जी2’ भी शामिल है। विनय कुमार सिरिगिनेडी की यह फिल्म गुडाचारी का सीक्वल है। इसमें इमरान वामीका गब्बी और मधु शालिनी सहित अन्य लोगों के साथ अपनी भूमिका दोहराते नजर आएंगे।
इमरान को आखिरी बार फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने BSF डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसे औसत समीक्षा मिली थी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच इसकी बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ जैसी स्थापित फिल्मों से टक्कर हुई।
With the monsoon season approaching and Delhi recording 162 dengue cases so far this year, the Municipal Corporation of Delhi (MCD) on Friday launched...