राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद एक्शन में ट्रस्ट, दान पेटियों की गिनती के बदले नियम

The CSR Journal Magazine

राम मंदिर चढ़ावे की गिनती में नई व्यवस्था, चोरी के बाद शुरू हुई सख्त निगरानी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान की गिनती में करोड़ों की हेराफेरी और चोरी का मामला सामने आने के बाद, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूरी व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर गंभीर खामियों का खुलासा हुआ था, जिसके बाद 8 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और लगभग Rs 80 लाख नकद भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद बन रही नई प्रक्रिया

राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया में हाल ही में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। चंदा चोरी के विवाद ने प्रशासन को मजबूर किया है कि वह चढ़ावे की गिनती को संजीदगी से लें। जांच के दौरान हुए खुलासों के बाद अब चढ़ावे की गिनती पूरी तरह से सजग और सुरक्षित तरीके से की जा रही है। SIT की जांच के चलते चढ़ावे में बढ़ोतरी के साथ ही नए नियम भी बनाए गए हैं।

सख्त निगरानी के साथ चढ़ावा गिनती

चढ़ावे की गिनती करने वाले स्टाफ को नए ड्रेस दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों को डार्क ब्लू रंग की डांगड़ी पहनाई गई है, जो पूरी तरह से पैक होने वाली होती है और इसमें कोई पॉकेट नहीं होता। इससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के राशि अपने साथ ले नहीं जा सकेगा। पहले चढ़ावे को टेबल पर गिनने का तरीका अपनाया जाता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया जमीन पर बैठकर की जा रही है।

मल्टी-लेवल चेकिंग

कर्मचारियों को अब गिनती कक्ष में प्रवेश करने और वहां से निकलने से पहले कई स्तरों की कड़ी तलाशी और फ्रिस्किंग (frisking) से गुजरना पड़ता है। नोटों और कीमती सामानों की गिनती अब सीधे उच्च-तकनीकी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। इन कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग के लिए 12 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है।

काउंटिंग टीम में बड़ा बदलाव

पुरानी व्यवस्था में शामिल रहे कर्मचारियों और कुछ बैंक कर्मियों को गिनती प्रक्रिया से हटा दिया गया है। अब लगभग 40 भरोसेमंद सेवादारों और अधिकारियों की नई टीम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कड़े नियम और वीडियोग्राफी: दान पेटियों को खोलने से लेकर नोटों की गिनती तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी गई है।

काउंटिंग प्रक्रिया में शामिल लोग

गिनती के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पांच लोग SIS सिक्योरिटी से निगरानी में होते हैं। साथ ही, दो पुलिसकर्मी भी इस प्रक्रिया में उपस्थित रहते हैं। इसके अलावा, दो बैंक स्टाफ और दो ट्रस्ट के कर्मचारियों की भी मौजूदगी रहती है। यह सभी स्टाफ तीन बार प्रवेश करते हैं और उनकी जांच की जाती है।

वीडियोग्राफी के माध्यम से उठाया जा रहा कदम

चढ़ावे की गिनती सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो शिफ्ट में लगाई जाती है, जिसमें सुबह 8 बजे से 2 बजे और 2 बजे से 10 बजे तक की गिनती शामिल होती है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाती है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

कैसे हुई चढ़ावे की चोरी?

चढ़ावे की चोरी के मामलों में अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, चढ़ावे को पहले दानपात्रों से निकाला जाता था और फिर इसे यात्री सुविधा केंद्र के वॉशरुम में छिपा दिया जाता था। इसके बाद सुरक्षा जांच को चकमा देकर पैसे को बाहर निकाला जाता था। यह राशि कौशलपुरी नामक स्थान पर ले जाकर बंटवारा किया जाता था।

कुंभ मेले में हुई सबसे ज्यादा चोरी

सूत्रों के अनुसार, महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा देखने को मिली। अयोध्या पुलिस ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुछ ऐसे भी हैं, जो कुंभ से पहले भी चोरी कर चुके थे। चढ़ावे के बढ़ने के साथ-साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ गईं। लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा को चोरी के मामलों में प्रमुख आरोपी माना जा रहा है। अब अयोध्या पुलिस मनी ट्रेल की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखने की योजना बना रही है।

SIT जांच और बरामदगी का अपडेट

मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस ने 8 कर्मचारियों (जिनमें अविनाश शुक्ला, अनूकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय और रामशंकर यादव ‘टिन्नू’ आदि शामिल हैं) को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी सीसीटीवी से बचने के लिए कैश को टॉयलेट में छिपाते थे और वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत या पहुंच का फायदा उठाकर जांच से बचते रहे।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos