10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियों का बनेगा रिकॉर्ड
Yogi Government Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए योगी सरकार एक बार फिर बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2026 में प्रदेश के युवाओं को करीब डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही योगी सरकार के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। सरकार अपने 10 साल के कार्यकाल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने वाली प्रदेश की पहली सरकार बन जाएगी। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों से खाली पदों की विभागवार जानकारी मांगी थी। बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि खाली पदों पर तेजी से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिल सकें। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भर्तियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता न हो।
पुलिस और शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा भर्तियां
सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में करीब 50-50 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। पुलिस विभाग में 30 हजार आरक्षी, 5 हजार सब इंस्पेक्टर और करीब 15 हजार अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक, लेक्चरर और प्रधानाचार्य जैसे पदों पर बड़े पैमाने पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा राजस्व विभाग में करीब 20 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है, जिसमें सबसे अधिक लेखपाल के पद शामिल होंगे।
अन्य विभागों में भी खुलेंगी वैकेंसी
पुलिस, शिक्षा और राजस्व के अलावा स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार और बाल विकास पुष्टाहार विभाग में भी बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे। इन विभागों में कुल मिलाकर करीब 30 हजार से अधिक नियुक्तियां होने की संभावना है। कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जबकि कुछ में प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। Sarkari Naukri Uttar Pradesh
पारदर्शी भर्ती से बढ़ा युवाओं का भरोसा
योगी सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। इन भर्तियों को लेकर सरकार की पारदर्शी नीति की पूरे देश में सराहना हुई है। पहले जहां भर्तियों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, वहीं अब चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और मेरिट आधारित बनाया गया है। यही वजह है कि युवाओं का भरोसा सरकार पर लगातार मजबूत हुआ है। UP Vacancy 2026
वर्ष 2026 की प्रस्तावित भर्तियों के पूरा होते ही योगी सरकार रोजगार के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The tragic incident occurred when an 18-year friendship culminated in the murder of Prakash Chandra Gupta, aged 30, by his close associate, Mohit Dwivedi,...
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath articulated the belief that while non-violence should guide humanity, force might be necessary when confronting individuals who threaten...
Severe storms, relentless rain, and strong winds have affected various regions of Uttar Pradesh, resulting in 16 fatalities over a two-day period. The extreme...