₹63 करोड़ की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी APK बनाकर देशभर में 2,993 लोगों को बनाया शिकार

The CSR Journal Magazine
Mumbai Cyber Crime: मुंबई के डी.बी. मार्ग पुलिस स्टेशन में ₹70,500 की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में फैले करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल और झारखंड में तलाश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai Cyber Crime: गैस कंपनी के नाम पर भेजा था फर्जी ऐप

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित को एक नामी गैस कंपनी के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजी गई थी। ऐप इंस्टॉल करते ही साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से ₹70,500 की ठगी कर ली। शिकायत मिलते ही डी.बी. मार्ग पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंच गई।

छापेमारी में मिला बड़ा डिजिटल नेटवर्क

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 7 सिम कार्ड, 4 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 967 फर्जी APK फाइलें और 37,200 नागरिकों की बैंकिंग जानकारी बरामद की। शुरुआती जांच में सामने आया कि इन फर्जी ऐप्स का इस्तेमाल लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ाने के लिए किया जाता था।

2,993 साइबर फ्रॉड, ₹63 करोड़ से ज्यादा की ठगी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 91 अलग-अलग फर्जी APK फाइलें तैयार कर देशभर में 2,993 साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। इन मामलों में लोगों से करीब ₹63.69 करोड़ की ठगी की गई। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और ठगी की रकम के ट्रेल की जांच कर रही है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos