मुंबई मेट्रो लाइन-11 : बांद्रा टर्मिनस से गेटवे ऑफ इंडिया तक सफर सरल आसान
मुंबई के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई मेट्रो लाइन-11 को लेकर बड़ा विस्तार योजना तैयार की है, जिसके तहत अब बांद्रा टर्मिनस से सीधे गेटवे ऑफ इंडिया तक मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। करीब 23,487 करोड़ रुपये की यह महत्वाकांक्षी परियोजना मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
क्या है मुंबई मेट्रो लाइन-11 परियोजना?
मेट्रो लाइन-11 मूल रूप से वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया तक प्रस्तावित एक पूरी तरह भूमिगत (अंडरग्राउंड) मेट्रो कॉरिडोर है। अब इसे आगे बढ़ाकर धारावी होते हुए बांद्रा टर्मिनस तक ले जाने की योजना बनाई गई है। इस विस्तार के बाद यह लाइन दक्षिण मुंबई, मध्य मुंबई और पश्चिमी उपनगरों के बीच तेज और निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराएगी।
परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
-
कुल अनुमानित लागत : 23,487 करोड़ रुपये
-
कुल लंबाई : लगभग 23.4 किलोमीटर
-
पूरी लाइन भूमिगत होगी
-
कुल स्टेशन : 19
-
निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना : 2027
-
परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी : मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL)
बांद्रा टर्मिनस तक कैसे पहुंचेगी मेट्रो?
सरकार ने मौजूदा योजना में 6.9 किलोमीटर का अतिरिक्त विस्तार जोड़ा है। यह विस्तार सिवरी और धारावी के रास्ते बांद्रा टर्मिनस तक जाएगा। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों को सीधे मेट्रो सुविधा मिलेगी।
कौन-कौन से नए स्टेशन बनेंगे?
विस्तारित कॉरिडोर में पांच नए स्टेशन प्रस्तावित हैं:
-
चुनाभट्टी
-
सायन
-
सेंट्रल धारावी
-
बांद्रा वेस्ट
-
बांद्रा टर्मिनस
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
इस मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद मुंबई में यात्रा समय में भारी कमी आने की उम्मीद है। वर्तमान में वडाला से बांद्रा तक सड़क मार्ग से पहुंचने में 45 मिनट से लेकर 1 घंटे से अधिक समय लगता है, जबकि मेट्रो से यह सफर लगभग 20 मिनट में पूरा हो सकेगा। इसके अलावा:
-
दक्षिण मुंबई तक तेज पहुंच
-
ट्रैफिक जाम में कमी
-
लोकल ट्रेन पर दबाव कम होगा
-
धारावी पुनर्विकास क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी
-
बांद्रा टर्मिनस और मेट्रो नेटवर्क का सीधा जुड़ाव
-
पूर्वी उपनगरों और ठाणे के यात्रियों को राहत

