MHADA World Class Tennis Facility in Mumbai: घर ही नहीं, अब टेनिस चैंपियन भी बनाएगा MHADA

The CSR Journal Magazine
MHADA World Class Tennis Facility in Mumbai: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) और महाटेनिस फाउंडेशन के बीच मुंबई में विश्व स्तरीय टेनिस इंफ्रास्ट्रक्चर (Tennis Infrastructure in Mumbai by MHADA) विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) हुआ है। इस परियोजना के तहत मुंबई के अंधेरी इलाके में आधुनिक टेनिस कोर्ट (World Class Tennis Court in Mumbai by MHADA), प्रशिक्षण केंद्र और प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस समझौते के दौरान म्हाडा के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल (MHADA VP and CEO Sanjeev Jaiswal, IAS) मौजूद रहे।

अंधेरी में दो एकड़ जमीन पर बनेगा आधुनिक टेनिस हब

राज्य सरकार की मंजूरी के बाद अंधेरी के कोलेकल्याण क्षेत्र में स्थित लगभग 8,000 वर्गमीटर यानी करीब 2 एकड़ जमीन 30 वर्षों के लिए संयुक्त भागीदारी मॉडल के तहत महाटेनिस फाउंडेशन को उपलब्ध कराई जाएगी। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के टेनिस कोर्ट, खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सुविधाएं, टूर्नामेंट आयोजन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

MHADA World Class Tennis Facility in Mumbai: 15 करोड़ रुपये का होगा निवेश

इस परियोजना में MHADA की ओर से 10 करोड़ रुपये और महाटेनिस फाउंडेशन की ओर से 5 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस पहल से महाराष्ट्र के युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

जमीन और संपत्ति का मालिकाना हक MHADA के पास रहेगा

समझौते के अनुसार जमीन का स्वामित्व, अधिकार और नियंत्रण पूरी तरह MHADA के पास ही रहेगा। परियोजना के तहत बनने वाली सभी इमारतें और खेल सुविधाएं भी MHADA की संपत्ति मानी जाएंगी। किसी भी स्थिति में जमीन का स्वामित्व या लीज किसी तीसरे पक्ष को नहीं दिया जा सकेगा।

युवाओं को मिलेगा फायदा, 20 छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण

इस परियोजना की एक खास बात यह भी है कि हर साल 20 विद्यार्थियों को मुफ्त प्रोफेशनल टेनिस प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा MHADA और राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके बच्चों को भी विशेष प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समझौते के तहत खेल गतिविधियों के अलावा होने वाली किसी भी व्यावसायिक आय का 40 प्रतिशत हिस्सा MHADA को मिलेगा। इसके लिए अलग लेखा प्रणाली और ऑडिट की व्यवस्था भी की जाएगी।

मुंबई के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर

विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना मुंबई और महाराष्ट्र के युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे राज्य में टेनिस खेल को नई पहचान मिलेगी और भविष्य में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos