भारत में अक्सर रुपये की तुलना डॉलर या यूरो जैसी मजबूत मुद्राओं से की जाती है, जिससे यह कमजोर नजर आता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जहां भारतीय रुपया काफी मजबूत साबित होता है। ऐसे देशों में भारतीय यात्रियों को न सिर्फ घूमने के दौरान, बल्कि दैनिक खर्चों में भी काफी बचत हो जाती है। यदि कोई यात्री केवल 1 लाख रुपये लेकर इन देशों में जाए, तो वहां की स्थानीय मुद्रा में यह रकम लाखों से लेकर करोड़ों तक पहुंच जाती है। आइए जानते हैं वे देश कौन-से हैं, जहां भारतीय रुपये की वैल्यू सबसे अधिक दिखती है। (मुद्रा विनिमय दर समय-समय पर बदल सकती है।)
वियतनाम: कम पैसों में शानदार यात्रा का मौका
वियतनाम भारतीय यात्रियों के बीच लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है, क्योंकि यहां की मुद्रा ‘डोंग’ भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कमजोर है। 1 भारतीय रुपया ≈ 297 वियतनामी डोंग, इस वजह से यहां भोजन, लोकल ट्रांसपोर्ट, होटल, नाइट मार्केट, समुद्री तट और प्राकृतिक स्थल बेहद किफायत में उपलब्ध हो जाते हैं। 1 लाख भारतीय रुपये वियतनाम में लगभग 2 करोड़ 97 लाख डोंग बन जाते हैं।बजट ट्रैवलर्स के लिए वियतनाम इस समय सबसे पसंदीदा देशों में से एक है।
इंडोनेशिया: यहां भी भारतीय रुपये की मजबूत पकड़
इंडोनेशिया दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और भारतीयों के लिए काफी किफायती पड़ता है। यहां की मुद्रा ‘रुपियाह’ रुपये के मुकाबले कमजोर है। 1 भारतीय रुपया ≈ 188 इंडोनेशियन रुपियाह, यहां होटल, स्ट्रीट फूड, बीच टूर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और आइलैंड ट्रैवल सब कुछ भारतीय बजट में आसानी से फिट हो जाता है। 1 लाख रुपये इंडोनेशिया में करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपियाह में बदल जाते हैं। बाली, जकार्ता, लोंबोक और गिली आइलैंड यहां घूमने का अनुभव और भी खास बना देते हैं।
लाओस: शांत वातावरण और बेहद कम खर्च
लाओस एशिया का एक शांत, प्राकृतिक और बजट-फ्रेंडली देश है। यहां भी भारतीय रुपये की अच्छी वैल्यू देखने को मिलती है। 1 भारतीय रुपया ≈ 244 लाओ किप, लाओस में रहने का खर्च काफी कम है। भोजन, होटल, ट्रेकिंग स्पॉट, मंदिर और प्राकृतिक झरने भारतीय यात्रियों को बहुत कम पैसों में उपलब्ध हो जते हैं। 1 लाख रुपये लाओस में लगभग 2 करोड़ 44 लाख किप के बराबर हो जाते हैं। प्रकृति प्रेमियों और शांत जगह खोजने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
कंबोडिया: इतिहास और संस्कृति का किफायती सफर
कंबोडिया अपनी ऐतिहासिक धरोहर, मंदिरों और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। भारतीय रुपये की यहां भी अच्छी वैल्यू है। 1 भारतीय रुपया ≈ 45 कंबोडियन रिअल कंबोडिया में रहने, खाने और घूमने का खर्च भारत से कम पड़ता है।1 लाख रुपये यहां लगभग 45 लाख रिअल में बदल जाते हैं।अंगकोर वाट जैसे विश्व-प्रसिद्ध स्थल यहां बजट में घूमे जा सकते हैं।
उज्बेकिस्तान: कम कीमत में प्रीमियम ट्रैवल अनुभव
उज्बेकिस्तान भी उन देशों में शामिल है जहां भारतीय रुपये की क्रयशक्ति अधिक महसूस होती है। 1 भारतीय रुपया ≈ 134 उज्बेक सोम, यह देश सिल्क रूट, मस्जिदों, ऐतिहासिक इमारतों और खूबसूरत शहरों के लिए जाना जाता है। यहां होटल, भोजन और स्थानीय यात्रा बेहद किफायत में हो जाती है।1 लाख रुपये उज्बेकिस्तान में लगभग 1 करोड़ 34 लाख सोम के बराबर होते हैं।
कम बजट में भी यहां यात्रियों को प्रीमियम सुविधाएं मिल जाती हैं।
अगर आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं और बजट की चिंता कर रहे हैं, तो ये देश आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। यहां भारतीय रुपये की मजबूती न सिर्फ आपकी जेब बचाती है, बल्कि कम पैसों में शानदार और यादगार ट्रिप का मौका भी देती है। वियतनाम, इंडोनेशिया, लाओस, कंबोडिया और उज्बेकिस्तान उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं जहां कम बजट में भी बड़ा अनुभव मिलता है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean upda
Survivors of the devastating floods in Sumatra, Indonesia, have taken legal action against the government, citing insufficient disaster management and response measures. The lawsuit...
Conscious travel has emerged as a significant trend, moving beyond traditional notions of travel which often centre on luxury accommodations and famous destinations. It...