केरल के रहने वाले 60 वर्षीय Paul Jose Mavely ने दुबई में दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर लॉटरी Dubai Duty-Free Millennium Millionaire Jackpot में दूसरी बार लगभग ₹8.5 करोड़ का जैकपॉट जीता है। यह जीत उन्होंने 28 मई 2025 को सीरीज़ 503 के तहत हासिल की, जिसमें उन्होंने टिकट नंबर 3532 को 17 दोस्तों के साथ मिलकर ऑनलाइन खरीदा था। मावेली पिछले 38 वर्षों से दुबई में रह रहे हैं और एक छोटी ठेकेदार कंपनी में साइट सुपरवाइज़र के रूप में कार्यरत हैं।
मावेली दूसरी बार लॉटरी जीत कर बने करोड़पति
पॉल जोश मावेली ने पहली बार 2016 में इसी लॉटरी में जीत हासिल की थी, जब उन्होंने नौ दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदा था।
2016 में, उन्होंने टिकट की कीमत और पुरस्कार राशि नौ दोस्तों के साथ साझा की। इस बार उन्होंने टिकट की कीमत 17 दोस्तों के साथ मिलकर अदा की, जो 1999 से दुबई ड्यूटी फ्री ड्रॉ में भाग ले रहे हैं और टिकट पर ग्रुप के लोगों के नाम बदलते रहते है। पॉल जोश मावेली दो बच्चों के पिता हैं और एक छोटी ठेकेदारी कंपनी में साइट सुपरवाइजर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं Dubai Duty Free को उनके शानदार प्रमोशन में दूसरी जीत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।”
पाकिस्तानी नागरिक की भी लगी लॉटरी
इस बीच सऊदी अरब में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक किरण बतूल ने 5 मई को ऑनलाइन खरीदे गए टिकट नंबर 2252 के साथ सीरीज 502 में 1 मिलियन डॉलर जीते। हालांकि, आयोजक उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं और उन्हें अपनी जीत के बारे में पता नहीं है। DDF ने कहा कि 1999 में ड्रॉ शुरू होने के बाद से श्री बतूल 27वें पाकिस्तानी नागरिक हैं जिन्होंने ड्रॉ जीता है।
क्या है Dubai Duty Free मिलेनियम मिलिनेयर
Dubai Duty Free मिलेनियम मिलियनेयर 1999 में शुरू की गई एक लॉटरी योजना है, जो प्रतिभागियों को 1 मिलियन US डॉलर जीतने का मौका देती है। हर ड्रॉ में 5,000 टिकट होते हैं, जिससे प्रतिभागियों के लिए संभावनाएं बढ़ जाती हैं। टिकटों की कीमत 5 प्रतिशत वैट को छोड़कर AED 1,000 (लगभग ₹ 22,700) है, और इन्हें Dubai अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्यूटी-फ्री दुकानों से या Dubai Duty Free वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। ये ड्रॉ महीने में दो बार होता है और सभी देशों के नागरिकों के लिए खुला होता है, तथा ड्रॉ के समय दुबई में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं होता है।
मावेली अब इस लॉटरी को दो बार जीतने वाले 11वें व्यक्ति बन गए हैं, और उन्होंने अपनी इस जीत के लिए Dubai Duty Free का आभार व्यक्त किया है।
UAE-based Indian businessman and Bollywood producer Rajan Lall has won $1 million in the Dubai Duty Free Millennium Millionaire draw, calling it “the best...