TOPSHOT - A woman caresses a child's head as Palestinians wait at a food distribution point in the Nuseirat refugee camp in the central Gaza Strip on July 19, 2025. The World Food Programme said nearly one in three people in Gaza were not eating for days at a stretch and "thousands" were "on the verge of catastrophic hunger". (Photo by Eyad BABA / AFP)
Uttar Pradesh Workers stuck Israel Crisis: मध्य एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि सभी श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके कुशलक्षेम पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने हालात की मॉनिटरिंग तेज कर दी है। ये सभी श्रमिक 2024 में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और इजराइल की सरकारी संस्था Population and Immigration Authority (PIBA) के माध्यम से चयनित होकर विभिन्न Construction Projects में कार्यरत हैं।
तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से सीधा समन्वय
तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की एडवाइजरी जारी की है। प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम् ने इजराइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह से सीधे बात कर स्थिति की जानकारी ली। राजदूत ने आश्वस्त किया कि हालात नियंत्रण में हैं और दूतावास सभी भारतीय श्रमिकों के संपर्क में है। दूतावास के प्रथम सचिव डॉ. गारिका तेजेश्वर ने बताया कि अधिकांश इमारतों में सुरक्षा शेल्टर (Safety Shelters) उपलब्ध हैं और श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
योगी सरकार की प्राथमिकता: हर श्रमिक सुरक्षित रहे
श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यूपी सरकार प्रत्येक श्रमिक की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। विभाग लगातार NSDC और भारतीय दूतावास के साथ Coordination में है, ताकि किसी भी Emergency Situation में तुरंत कार्रवाई हो सके। निदेशक सेवायोजन नेहा प्रकाश और अपर निदेशक पी.के. पुंडीर ने भी संबंधित अधिकारियों को नियमित समीक्षा और Ground Update लेने के निर्देश दिए हैं।
सरकार का मानना है कि विदेशों में कार्यरत श्रमिक प्रदेश की Economy का अहम हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Uttar Pradesh Workers stuck Israel Crisis: 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी
भारतीय दूतावास, तेल अवीव ने 24 घंटे सक्रिय Helpline Numbers जारी किए हैं:
+972-54-7520711
+972-54-2428378
इसके अलावा PIBA ने भी 1-700-707-889 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जो Center for International Migration and Integration द्वारा संचालित किया जा रहा है। इन नंबरों के जरिए श्रमिक या उनके परिजन किसी भी आपात स्थिति में संपर्क कर सकते हैं।
Uttar Pradesh Workers stuck Israel Crisis: इजराइल में कितने भारतीय?
वर्तमान में इजराइल में करीब 42,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिनमें 6,004 उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिक शामिल हैं। Israel-India Workers Update को लेकर राज्य सरकार लगातार Embassy Coordination और Security Monitoring कर रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और श्रमिकों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Iran's judiciary on Monday said more than 3,000 people had been arrested in recent months on allegations of collaborating with what authorities described as...
The ongoing tensions between Israel and Iran have escalated, with both nations reportedly exchanging fire. This development has raised significant concern among various global...