हिंदू मंदिर लूटने वालों को माफ नहीं करेगा: चढ़ावा चोरी पर उद्धव का बड़ा हमला, दादर से बजेगा राम रक्षा आंदोलन का बिगुल

The CSR Journal Magazine

हिंदू अब माफ नहीं करेगा… चढ़ावा चोरी पर उद्धव ने सरकार को घेरा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान के कथित गबन को लेकर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी कहा था कि हिंदू अब मार नहीं खाएगा, लेकिन आज मैं कहता हूँ कि हिंदू अब मंदिरों को लूटने वालों को माफ नहीं करेगा।”

राम रक्षा आंदोलन की घोषणा

उद्धव ठाकरे ने हाल ही में अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए ‘राम रक्षा आंदोलन’ की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन 5 जुलाई से दादर राम मंदिर से शुरू होगा, जिसमें सभी हिंदुत्ववादी और उत्तर भारतीय शामिल होंगे। ठाकरे ने बीजेपी पर हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि राम मंदिर उनके सत्ता का मूल जड़ है।

पूरा देश चिंतित

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकरे ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी की घटना के बाद पूरे देश में चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब इस मामले पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर जो आंदोलन हुआ, उसमें कई शिवसैनिक शामिल थे, लेकिन अब जो स्थिति बन रही है, वह चिंताजनक है।

हिंदू को अब सहन नहीं होगा

ठाकरे ने कहा कि आज जिस तरह से विधायक और सांसद तोड़े जा रहे हैं, उसे ऑपरेशन कहा जा रहा है, लेकिन राम मंदिर पर होने वाली चोरी के सबूत सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था, ‘अब हिंदू मार नहीं खाएगा’, ठीक उसी तरह अब हिंदू माफ नहीं करेगा। यह समय है जब हमें अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा।

चोरी का पैसा पार्टियां तोड़ने में लगा

ठाकरे ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के दानपात्र से चोरी किया गया पैसा राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस पैसे का इस्तेमाल अन्य राजनीतिक दलों को तोड़ने और नेताओं को खरीदने के लिए किया जा रहा है।

 “राम मंदिर को दुकान बना दिया”

उद्धव ठाकरे ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर को आस्था का केंद्र मानने के बजाय एक दुकान और धंधा बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है और यह सिर्फ वित्तीय चोरी नहीं, बल्कि पूरे हिंदुत्व के साथ विश्वासघात है।

मुंबई ने झेली राम मंदिर की लड़ाई- शिवसैनिकों का बलिदान

उद्धव ने याद दिलाया कि 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के लिए मुंबई और शिवसैनिकों ने बहुत कुछ झेला है, जिसमें दंगे और बम विस्फोट शामिल थे। उन्होंने तंज कसा कि बीजेपी की आज की सत्ता का मूल आधार ही राम मंदिर है, लेकिन आज उसी मंदिर के चढ़ावे की सुरक्षा नहीं हो पा रही है।

5 जुलाई से ‘राम रक्षा आंदोलन’

बीजेपी को घेरने की रणनीति: चंदा चोरी की जिम्मेदारी लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से ठाकरे ने 5 जुलाई से महाराष्ट्रव्यापी ‘राम रक्षा आंदोलन’ की घोषणा की है।
हनुमान चालीसा पाठ: आंदोलन की शुरुआत मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर से होगी, जहाँ सभी राम भक्त और पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होकर हनुमान चालीसा और मारुति स्तोत्र का पाठ करेंगे।
सभी से अपील: उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी हिंदुओं और उत्तर भारतीयों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

5 जुलाई को होगा विरोध

उद्धव ने बताया कि 5 जुलाई को दादर राम मंदिर में सभी लोग इकट्ठा होंगे और यह विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस आंदोलन में सभी हिंदू एकजुट होकर भाग लेंगे, चाहे वे किसी भी वर्ग के हों। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में दान की चोरी के खिलाफ यह आवाज उठाई जाएगी।

हिंदुत्व के साथ कोई खेल न करे

उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मंदिर में एकत्र होकर हनुमान चालीसा, मारुति स्तोत्र और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करेंगे। मुंबई से शुरुआत होने के बाद यह विरोध प्रदर्शन पूरे महाराष्ट्र के सभी प्रमुख राम और हनुमान मंदिरों में आयोजित किया जाएगा।

असली मुद्दे को समझें

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर का दौरा मुख्यमंत्री बनने से पहले भी किया था और इसके बाद भी। बीजेपी ने इसे अपने स्वार्थ के लिए भुनाया है। ठाकरे ने उन लोगों को भी याद दिलाया जो पहले इस आंदोलन में शामिल हुए थे, और कहा कि आज वह लोग उस लूट का फायदा उठा रहे हैं।

सभी को आमंत्रित किया

उनके अनुसार, उत्तर भारतीय जो मुंबई में रहते हैं और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हैं, वह भी इस आंदोलन में शामिल हों। ठाकरे ने कहा कि जो हिंदू राम मंदिर में चोरी को सहन नहीं कर रहे हैं, वे सभी उनके साथ जुड़ें। दादर हनुमान मंदिर पर राम रक्षा और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या भी जाएंगे, लेकिन महाराष्ट्र में यह आंदोलन पहले शुरू करेंगे।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos