NEET 2026 Exam Cancel: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

The CSR Journal Magazine
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लिया है। 3 मई को आयोजित हुई NEET परीक्षा को पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। अब लाखों छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। इस फैसले ने छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

NEET 2026 Exam Cancel: पेपर लीक विवाद के बाद लिया गया फैसला

NEET Exam Paper Leak को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब राजस्थान समेत कई राज्यों में परीक्षा से पहले पेपर वायरल होने के दावे सामने आए। सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें तेजी से फैलने लगीं। इसके बाद परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठे। NTA ने अपने बयान में कहा कि मामले को 8 मई को जांच एजेंसियों के पास भेजा गया था। जांच में मिले शुरुआती इनपुट के आधार पर यह माना गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। एजेंसी ने कहा कि छात्रों का भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी है, इसलिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

NEET 2026 Exam Cancel: CBI करेगी पूरे मामले की जांच

केंद्र सरकार ने अब इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI को सौंप दी है। जांच एजेंसी यह पता लगाएगी कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या परीक्षा केंद्रों या एजेंसियों के भीतर से किसी तरह की मिलीभगत हुई थी। NTA ने कहा है कि वह CBI को सभी जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा।

दोबारा नहीं करना होगा रजिस्ट्रेशन

NTA ने छात्रों को राहत देते हुए साफ किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए नया आवेदन नहीं करना होगा। पहले से जमा किया गया Registration Data, Exam Centre Preference और अन्य जानकारी मान्य रहेगी। एजेंसी ने यह भी कहा है कि छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी और दोबारा परीक्षा NTA के संसाधनों के जरिए आयोजित होगी।

जल्द आएगी नई परीक्षा तारीख

अब छात्रों की नजर नई परीक्षा तारीख पर टिकी हुई है। NTA ने कहा है कि जल्द ही नई Exam Date, Admit Card Scheduled और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस बीच एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल Official Updates पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें।

लाखों छात्रों की बढ़ी टेंशन

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने से 10 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं। कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने महीनों मेहनत की थी और अब दोबारा तैयारी करना मानसिक दबाव बढ़ाने वाला होगा। वहीं अभिभावकों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos