महाराष्ट्र में उद्योगों का बूम! 1.75 लाख करोड़ की भारी निवेश डील, हजारों नौकरियों का रास्ता साफ

The CSR Journal Magazine
महाराष्ट्र में एक बार फिर Industrial Growth की बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने साफ कहा है कि राज्य में अब “उद्योगों का नया दौर” शुरू हो चुका है। इसकी झलक हाल ही में हुए बड़े निवेश समझौतों में देखने को मिली, जहां Shyam Steel और JW Global Group ने राज्य में हजारों करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला लिया।

सरकार का दावा: आसान प्रक्रियाओं से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

मुंबई में हुई एक अहम बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने Investment Friendly Policies लागू की हैं, जिससे अब उद्योग लगाना पहले से कहीं आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि Ease of Doing Business, सिंगल विंडो सिस्टम और तेज मंजूरी प्रक्रिया जैसे कदमों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। सरकार का फोकस सिर्फ निवेश लाने पर नहीं, बल्कि उसे जमीन पर उतारने पर भी है। यही वजह है कि अब बड़ी कंपनियां महाराष्ट्र को प्राथमिकता दे रही हैं।

10 हजार करोड़ का स्टील प्लांट, 8 हजार नौकरियां

पश्चिम बंगाल की Shyam Steel Group ने चंद्रपुर जिले में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला लिया है। यहां एक बड़ा Steel Manufacturing Plant लगाया जाएगा, जिससे करीब 8,000 से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। यह प्रोजेक्ट विदर्भ क्षेत्र के विकास के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है, जहां लंबे समय से इंडस्ट्रियल ग्रोथ की जरूरत महसूस की जा रही थी।

JW Global का मेगा प्लान: 1.65 लाख करोड़ का निवेश

दूसरी तरफ JW Global Group ने महाराष्ट्र में करीब 1.65 लाख करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है। यह निवेश कई हाई-टेक और फ्यूचर सेक्टर्स में होगा, जैसे:
Floating Solar Power Project (Ujani Dam, Solapur)
Energy Storage Systems
Green Hydrogen Project
AI Campus और Data Center Development
Small Modular Nuclear Reactors (SMR)
सिर्फ सोलापुर के उजनी बांध में ही कंपनी करीब 14,976 करोड़ रुपये लगाएगी, जिससे 500 स्थायी नौकरियां बनेंगी।

न्यूक्लियर और ग्रीन एनर्जी में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने खास तौर पर बताया कि केंद्र सरकार की नई नीति के बाद अब Civil Nuclear Energy Sector में भी निवेश का रास्ता खुला है। महाराष्ट्र इस मौके को भुनाते हुए Small Modular Nuclear Reactor (SMR) टेक्नोलॉजी में निवेश करने वाला देश का अग्रणी राज्य बन रहा है। साथ ही Green Energy, Renewable Energy और Sustainable Development पर भी खास जोर दिया जा रहा है।

कुल मिलाकर 11 हजार से ज्यादा रोजगार का अनुमान

इन सभी प्रोजेक्ट्स से राज्य में कुल मिलाकर 11,000 से ज्यादा रोजगार बनने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ आर्थिक विकास होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी बड़े पैमाने पर नौकरी के मौके मिलेंगे। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने निवेशकों को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि अगर कोई भी उद्योग समूह महाराष्ट्र में निवेश करना चाहता है, तो सरकार हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर सरकार का फोकस – प्रधान सचिव पी अन्बलगन

इस ख़ास मौके पर महाराष्ट्र उद्योग विभाग के प्रधान सचिव पी अन्बलगन, आईएएस (Dr. P Anbalagan, IAS, Principal Secretary, Industries) ने बताया कि सरकार ने उद्योगों को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए प्रक्रियाओं को पूरी तरह सरल और पारदर्शी बनाया है। हमारी कोशिश है कि हर निवेशक को Ease of Doing Business का वास्तविक लाभ मिले और प्रोजेक्ट समय पर शुरू हो। इससे न सिर्फ राज्य में Industrial Growth बढ़ेगी, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।”

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos