बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक खास अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर बनी फिल्म ‘चलो जीते हैं’ को बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर दिखाने की तैयारी में है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर खास तोहफा: ‘चलो जीते हैं’ रथों की शुरुआत
दरअसल, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, जिसे बीजेपी ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में, बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान से 243 ‘सेवा रथों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ ‘चलो जीते हैं’ अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुँचेंगे।
रथ नहीं, सेवा का संकल्प: बीजेपी का ‘सबके लिए’ संदेश
बीजेपी का कहना है कि ये रथ सिर्फ वाहन नहीं हैं, बल्कि यह संगठन के उस विचार का प्रतीक हैं, जिसका उद्देश्य हर नागरिक तक सेवा और समर्पण का संदेश पहुँचाना है। इन रथों के माध्यम से पार्टी यह एहसास कराना चाहती है कि राजनीति का असली मकसद सिर्फ सत्ता पाना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना और अंतिम व्यक्ति तक बदलाव लाना है।
कठिनाइयों से लड़कर सेवा की राह: फिल्म से मिलेगा प्रेरणा का पाठ
इस अभियान के तहत दिखाई जाने वाली फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का मकसद हर नागरिक को यह सिखाना है कि कठिनाइयों से जूझकर भी जो व्यक्ति सेवा, संघर्ष और संकल्प की राह चुनता है, वही समाज का सच्चा सेवक होता है। बीजेपी का मानना है कि यह अभियान समाज में एक नई सोच और नई ऊर्जा का संचार करेगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!