एमपी में e-Pravesh ने बनाया रिकॉर्ड, जानें विद्यार्थियों को कैसे मिल रही घर बैठे एडमिशन

The CSR Journal Magazine
मध्य प्रदेश में e-Pravesh प्रणाली ने उच्च शिक्षा में नए रिकॉर्ड स्थापित कर दिए हैं। इस वर्ष 4 लाख 89 हजार 169 विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों में एडमिशन लिया है। पिछले वर्ष की तुलना में ये आंकड़े 73 हजार 514 अधिक हैं। 2023-24 की तुलना में यह वृद्धि 1 लाख 68 हजार 15 है। यह बात साफ है कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रति बढ़ता विश्वास और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार इसका मुख्य कारण है।

सुविधा और सरलता से भरपूर प्रक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने e-Pravesh पोर्टल के जरिए प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल और पारदर्शी बनाया है। इससे विद्यार्थियों को घर बैठे ही पंजीकरण, दस्तावेजों का अपलोड, ऑनलाइन सत्यापन और शुल्क भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इस प्रणाली ने सभी को अनावश्यक भागदौड़ से राहत दी है।

24×7 कॉल सेंटर से मदद

एडमिशन की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के लिए प्रदेशभर में 24×7 कॉल सेंटर, हेल्प सेंटर और नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इससे विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से मिल रहा है। कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (CLC) चरण में भी विद्यार्थियों को उसी दिन पंजीकरण और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

शैक्षणिक सत्र में बढ़ता रुझान

विभाग के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र में अब तक 7 लाख 18 हजार 386 विद्यार्थियों ने e-Pravesh पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से 6 लाख 31 हजार 854 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण हो चुका है। अब तक 4 लाख 89 हजार 169 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है, जिनमें 3 लाख 38 हजार 148 अंडर ग्रेजुएट, 1 लाख 4 हजार 455 पोस्ट ग्रेजुएट और 46 हजार 566 एनसीटीई पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने वाले छात्र शामिल हैं।

प्रवेश मेले का आयोजन

उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन के अंतिम चरण में प्रवेश मेला अभियान चलाया है। इस अभियान का उद्देश्य रिक्त सीटों पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को एडमिशन दिलाना है। मेले के दौरान विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर पंजीकरण और दस्तावेज सत्यापन जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कोई भी विद्यार्थी न हो वंचित

विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी विद्यार्थी अधूरी जानकारी या तकनीकी कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। अंतिम चरण की तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है, इसलिए विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर अपने एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos