देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मुंबई बीएमसी ने किया महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की जांच

The CSR Journal Magazine
महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे Breast Cancer के खतरे के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एक ऐसा अभियान चलाया जिसने नया इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘बहन लाडकी मुख्यमंत्र्यांची, घेऊ काळजी तिच्या आरोग्याची’ महाअभियान के तहत मंगलवार को मुंबई में एक ही दिन 298 स्थानों पर 27,866 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर जांच की गई। इस अभूतपूर्व उपलब्धि को Asia Book of Records और India Book of Records में दर्ज किया गया।

30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

BMC के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान में 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शहरभर में लगाए गए 298 स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की प्रारंभिक Breast Cancer Screening के साथ-साथ Blood Pressure, वजन और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच भी की गई।

रिकॉर्ड बनाने पर BMC को मिला सम्मान

रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं की जांच होने के बाद Asia Book of Records और India Book of Records की ओर से मुंबई की महापौर रितू तावडे और उपमहापौर संजय घाडी को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर BMC आयुक्त अश्विनी भिडे, कई जनप्रतिनिधि, डॉक्टर और स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जल्दी पहचान से बढ़ती है इलाज की संभावना

महापौर रितू तावडे ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर की समय पर पहचान होने से मरीजों के इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की।

जिन्हें जरूरत होगी, उनकी होगी मैमोग्राफी

शिविरों में जिन महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की आशंका या अधिक जांच की जरूरत पाई गई, उन्हें मैमोग्राफी (Mammography) और आगे के उपचार के लिए BMC के अस्पतालों में भेजा गया। यह सुविधा KEM Hospital, लोकमान्य तिलक अस्पताल (सायन), नायर अस्पताल, टाटा मेमोरियल अस्पताल, अहिल्याबाई होल्कर कैंसर अस्पताल और CPAA सहित कई केंद्रों पर उपलब्ध है।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

BMC का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि महिलाओं में Breast Cancer Awareness बढ़ाना और शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान सुनिश्चित करना है। अभियान में BMC के डॉक्टरों, नर्सों, आशा कार्यकर्ताओं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित जांच और समय पर उपचार से ब्रेस्ट कैंसर से होने वाली मौतों में काफी कमी लाई जा सकती है। ऐसे में मुंबई का यह अभियान देश के अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल बन सकता है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos