DA Increased, Government Employee Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA बढ़कर 60% हुआ, जानिए आपकी किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी

The CSR Journal Magazine
DA Increased, Government Employee Salary Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने घोषणा की है कि महंगाई भत्ता यानी DA (Dearness Allowance) में 2% की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब यह बढ़कर 60% हो गया है, जो पहले 58% था। यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू होगा और कर्मचारियों को जनवरी से अप्रैल तक का एरियर (बकाया पैसा) भी मिलेगा।

क्या होता है DA और क्यों बढ़ता है?

DA यानी महंगाई भत्ता, कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। यह AICPI (All India Consumer Price Index) के आधार पर साल में दो बार बढ़ाया जाता है। इस बार की बढ़ोतरी ऐसे समय पर आई है जब कर्मचारी लंबे समय से DA बढ़ाने और बकाया देने की मांग कर रहे थे।

60% DA का मतलब क्या है? (DA Calculation)

अब कर्मचारियों को उनके बेसिक सैलरी का 60% DA के रूप में मिलेगा। उदाहरण के लिए अगर किसी का बेसिक वेतन 40,000 रुपये है तो उसे 24,000 रुपये DA मिलेगा। इससे कुल सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा।

शिपाई से IAS तक किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी?

नई बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग पदों पर सैलरी में इस तरह बढ़ोतरी होगी:
शिपाई (Peon) – करीब ₹360 की बढ़ोतरी
लिपिक (Clerk) – करीब ₹398 की बढ़ोतरी
वरिष्ठ लिपिक – करीब ₹510 बढ़ेगा
विभाग अधिकारी – करीब ₹1122 की बढ़ोतरी
डायरेक्टर (Director) – करीब ₹2460 बढ़ेंगे
जॉइंट सेक्रेटरी – करीब ₹2884 बढ़ेंगे
सेक्रेटरी (IAS स्तर) – करीब ₹4500 तक बढ़ोतरी
यानि हर स्तर पर कर्मचारियों की सैलरी में सीधा फायदा देखने को मिलेगा।
DA Increased, Government Employee Salary Hike: कब से मिलेगा फायदा?
यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी मिलेगा, जो एकमुश्त खाते में आएगा।

सातवें वेतन आयोग के तहत लागू

यह DA बढ़ोतरी अभी 7th Pay Commission के तहत ही लागू होगी, क्योंकि 8th Pay Commission अभी लागू नहीं हुआ है।

सरकार के फैसले से कर्मचारियों में खुशी

केंद्र सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला राहत देने वाला माना जा रहा है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos