भोपाल में तीन छात्राओं पर हमला करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात छोला मंदिर इलाके में घेराबंदी करके उसे पकड़ा गया। आरोपी की पहचान देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है, जो सागर जिले का रहने वाला है।
पत्नी से झगड़े के बाद महिलाओं को बनाया निशाना
पुलिस जांच में सामने आया है कि देवेंद्र का कुछ दिन पहले अपनी पत्नी से जमकर विवाद हुआ था। इसी गुस्से में आकर उसने महिलाओं से नफरत पाल ली और छात्राओं पर हमला करना शुरू कर दिया। उसने एक के बाद एक तीन अलग-अलग छात्राओं को अपना निशाना बनाया।
तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस लगी थी पीछे
देवेंद्र की तलाश में भोपाल पुलिस की पांच टीमें लगी हुई थीं। क्राइम ब्रांच, अयोध्या नगर और पिपलानी थाने की टीमें लगातार उसकी खोज में जुटी थीं। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। करीब 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगातार आरोपी की तलाश में लगे रहे।
100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच
पुलिस ने आरोपी को ढूंढने के लिए शहर भर के अपराधियों का डेटा मैच करने के साथ ही 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद कुछ लोकेशनों पर उसका सुराग मिला, जहां से वो पकड़ा गया।
29 जनवरी की रात निकला था हमला करने
29 जनवरी की देर रात आरोपी ने घर में पत्नी से झगड़ा किया और फिर बाइक लेकर निकल पड़ा। पहले भानपुर ब्रिज से होकर वह अयोध्या नगर और फिर पिपलानी इलाके में पहुंचा। इसी रास्ते पर उसने तीन छात्राओं पर धारदार कटर से हमला किया।
दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुईं
हमले में दो छात्राओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक छात्रा को हल्की चोट लगी। 30 जनवरी को पीड़िताओं ने अयोध्या नगर और पिपलानी थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश तेज कर दी।
चेहरा ढककर देता था वारदात को अंजाम
अंदेशा था कि आरोपी कहीं सीसीटीवी में कैद हो चुका है, लेकिन उसने अपना चेहरा रूमाल से ढंक रखा था जिससे पहचान मुश्किल हो गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने लोकेशन की पुष्टि कर ली और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।
शराबी और मजदूरी करता था आरोपी
देवेंद्र अहिरवार शराब का आदी है और भोपाल में मजदूरी का काम करता था। उसने पहले भी सागर जिले में पांच छात्राओं पर हमले किए थे। अब भोपाल में तीन छात्राओं पर हमले के बाद उसका आपराधिक चेहरा फिर सामने आया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The recent celebrations of a wedding-bound family in Jamui district of Bihar turned tragic when armed assailants reportedly invaded their home. This shocking event...