मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद को पक्का मकान और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Yogi Adityanath Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में हुआ जनता दर्शन, 200 से अधिक लोगों से की मुलाकात
गोरखपुर प्रवास के दौरान सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में हिस्सा लिया। वहां करीब 200 फरियादियों को खुद जाकर मिले, उनसे एक-एक कर समस्याएं सुनीं, प्रार्थना-पत्र लिए और उनका निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Yogi Adityanath Janata Darshan: हर जरूरतमंद को मिलेगा आवास
जनता दर्शन में जब एक महिला ने आवास की समस्या बताई तो मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी पात्र लोगों को सरकार की योजना के तहत पक्का मकान दिया जाए। उन्होंने कहा, “हर जरूरतमंद के सिर पर छत हो, यही हमारी सरकार की मंशा है।”
इलाज के लिए नहीं रुकेगा कोई, सरकार देगी मदद Yogi Adityanath Janata Darshan
जनता दर्शन में आए कुछ लोगों ने बीमारी और इलाज में आर्थिक तंगी की बात कही, जिस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि “धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज का उच्च स्तरीय इस्टीमेट शीघ्र बनवाकर राज्य सरकार को भेजा जाए। सरकार जरूरत के अनुसार तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
जमीन कब्जा मामलों पर सख्त हुए सीएम योगी
कुछ फरियादियों ने भूमि कब्जे से संबंधित शिकायतें कीं। इस पर सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता दर्शन में कई बच्चे अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्नेहपूर्वक दुलारा, अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें चॉकलेट गिफ्ट की। इस मानवीय पहलू ने जनता दर्शन में एक आत्मीय माहौल बना दिया।
CM योगी का स्पष्ट संदेश, संवेदनशील प्रशासन, त्वरित समाधान
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम किया जाए। सभी शिकायतों का समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन न केवल जनसमस्याओं के समाधान का मंच है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकार सीधे संवाद के जरिए जनता की पीड़ा समझने और उसे सुलझाने का प्रयास कर रही है। आवास, इलाज, सुरक्षा – हर मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!