Yogi Adityanath Government Under Scrutiny: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अक्सर अपने सख्त प्रशासन और जीरो टॉलरेंस नीति का दावा करती है, लेकिन कानपुर देहात से सामने आया एक वीडियो इन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एक सरकारी चौपाल में करीब दो घंटे तक बैठे रहे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज मंत्री ने जिलाधिकारी को फोन लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मंत्री राकेश सचान कहते सुनाई दे रहे हैं, “हैलो हां, डीएम साहब बोल रहे हैं… पंचायतों का मजाक बना रखा है। यहां पंचायत चल रही है और कोई अधिकारी नहीं है। SDM-तहसीलदार कोई नहीं है।”
“हैलो हाँ, DM साहब बोल रहे हैं. पंचायतों का मजाक बना रखा है. यहां पंचायत चल रही है और कोई अधिकारी नहीं है. SDM-तहसीलदार कोई नहीं है.”
ये कैबिनेट मंत्री राकेश सचान हैं, कानपुर देहात में दो घंटे तक चौपाल लगाकर बैठे रहे, लेकिन न तो एसडीएम पहुंचे और न ही तहसीलदार. अधिकारियों के… pic.twitter.com/W11j0GvXnD
— Priya singh (@priyarajputlive) June 15, 2026

