ज्योतिष के अनुसार मई 2026 का महीना बेहद खास रहने वाला है। 11 मई को मेष राशि में सूर्य, बुध और मंगल एक साथ आ रहे हैं, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। यह योग विशेष रूप से ऊर्जा, आत्मविश्वास और अचानक लाभ देने के लिए जाना जाता है। इस दौरान मंगलादित्य योग (सूर्य और मंगल का संयोग) और बुधादित्य योग (सूर्य और बुध का संयोग) भी सक्रिय रहेंगे।
इन तीनों शक्तिशाली योगों का संयुक्त प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह समय नई शुरुआत, निवेश, करियर ग्रोथ और आर्थिक लाभ के लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है।
मेष राशि (Mesh Rashi)
इस योग का सबसे अधिक प्रभाव मेष राशि पर देखने को मिलेगा। इस दौरान आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और अचानक धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप किसी पेमेंट या निवेश का इंतजार कर रहे हैं, तो वह इस समय मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने और कहीं घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है।
उपाय प्रतिदिन सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय मेहनत का फल मिलने का है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। अगर आप विदेश में काम करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। बिजनेस में बड़ी डील्स फाइनल हो सकती हैं और नए अवसर सामने आएंगे। सेहत में भी सुधार होगा और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा।
उपाय – पानी में चंदन मिलाकर सुबह सूर्य देव को अर्पित करें।
तुला राशि के लिए करियर में उछाल, नए अवसरों के संकेत
तुला राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में बड़ी प्रगति का संकेत दे रहा है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक साबित होगी। यह समय नए संपर्क बनाने और अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भी अच्छा रहेगा।
उपाय – किसी भी शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय दही का सेवन करें।
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ज्योतिषीय फल पूरी तरह व्यक्तिगत कुंडली और ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करते हैं। किसी भी उपाय या सलाह को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Nainital and Bhimtal are emerging as preferred destinations for weddings in India, driven by their scenic landscapes and serene environments. Both locations offer couples...
The world of royalty has often intersected with the mystical, as evident in the relationships notable monarchs have formed with astrologers. For instance, Queen...
Hardik Pandya, the Indian cricketer, was recently spotted having a delightful evening out with his girlfriend. The couple was seen in a luxurious Ferrari,...