PM Modi denies for Foreign Travel Surcharge: विदेश यात्रा करने वालों के बीच पिछले कुछ दिनों से एक बड़ी चर्चा चल रही थी कि केंद्र सरकार विदेश जाने पर नया Tax, Cess या Surcharge लगा सकती है। लेकिन अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामने आकर इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार की विदेश यात्राओं पर किसी तरह का टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोगों की International Travel पर पाबंदी लगाने का सवाल ही नहीं उठता।
This is totally false.
Not an iota of truth in this.
There is no question of putting such restrictions on foreign travel.
We remain committed to improving ‘Ease of Doing Business’ and ‘Ease of Living’ for our people. https://t.co/9lxjbxz0nV
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026

