मुंबई में रहने वाले लाखों घर मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुंबई महानगरपालिका (Mumbai BMC) ने Property Tax Relief को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब मुंबई में 700 स्क्वेयर फुट तक के Residential Houses को प्रॉपर्टी टैक्स से पूरी छूट मिलेगी। पहले यह सीमा 500 Sq Ft तक ही थी, जिसे अब बढ़ाकर 700 Sq Ft कर दिया गया है। महायुती सरकार की सहमति के बाद इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी गई है।
क्या है नया Property Tax Decision?
BMC के इस नए फैसले के मुताबिक अब 700 वर्ग फुट तक के केवल Residential Use वाले घरों को Property Tax Exemption मिलेगी। Commercial Property या व्यावसायिक उपयोग वाली संपत्तियां इस छूट के दायरे में नहीं आएंगी। इस फैसले से खासकर छोटे और मध्यम आकार के फ्लैट में रहने वाले परिवारों को सीधा फायदा होगा। मुंबई में बड़ी संख्या में घर 700 Sq Ft से कम क्षेत्रफल के हैं, ऐसे में लाखों परिवार इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।
BMC को होगा 700 करोड़ का Revenue Loss
मुंबई बीएमसी के अनुमान के मुताबिक इस फैसले से हर साल करीब 700 करोड़ रुपये का Revenue Loss होगा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और Middle Class Families पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। मुंबई जैसे महंगे शहर में Property Tax एक बड़ा खर्च होता है। ऐसे में यह राहत आम नागरिकों के लिए बड़ी मदद मानी जा रही है।
किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ उन लोगों को मिलेगा जो छोटे फ्लैट, चॉल या पुरानी इमारतों में रहते हैं। Lower Middle Class और Middle Class Families के लिए यह कदम आर्थिक राहत लेकर आया है। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में बड़ी संख्या में Residential Units 700 Sq Ft के अंदर हैं, जिससे लाखों घरमालकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब मुंबईकरों को उम्मीद है कि यह फैसला जल्द लागू होगा और आने वाले आर्थिक वर्ष से उन्हें सीधी राहत मिलेगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Prime Minister Narendra Modi is set to address the Lok Sabha regarding the Women’s Reservation Constitutional Amendment Bill on April 16. Sources close to...
The recent diplomatic discussions between the United States and Iran, held in Islamabad from April 10 to 12, have generated controversy concerning the financial...