भारतीय सेना के लिए नई मोर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल का आगाज़, दुश्मन पर मारक क्षमता में होगी वृद्धि

The CSR Journal Magazine
भारतीय सेना एक नई मोर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल (MSV) खरीदने की तैयारी कर रही है, जिससे उसकी मारक क्षमता में नया आयाम जुड़ने जा रहा है। ये अत्याधुनिक व्हीकल एक बैलिस्टिक कंप्यूटर से लैस होगा, जो सटीक निशाना साधने में मदद करेगा। यह तकनीक भारतीय सेना को “शूट एंड स्कूट” की रणनीति अपनाने की सुविधा देगी, जिससे दुश्मन के जवाबी हमले से बचाने में मदद मिलेगी।

नई MSV का निर्माण एवं कार्यप्रणाली

जानकारी के अनुसार, यह मोर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल 81 मिमी और 120 मिमी मोर्टार सिस्टम के लिए तैयार किया जाएगा। इसके बैलिस्टिक कंप्यूटर के जरिए पहली फायरिंग में ही लक्ष्य को भेदने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे न केवल गोला-बारूद की बचत होगी, बल्कि सैनिकों की स्थिति भी सुरक्षित रहेगी।

ऑपरेशन में कमी आएगी

अभी उपयोग में मौजूद मोर्टार सिस्टम सैनिकों के अनुभव और मैन्युअल गणना पर निर्भर हैं, जिससे गलती का खतरा बना रहता है। नई MSV इस समस्या को हल करने का कार्य करेगी। इससे सैनिकों को तुरंत फायरिंग करने के बाद अपनी स्थिति बदलने की क्षमता मिलेगी, जिससे दुश्मन का हमला टाला जा सकेगा।

कितने सैनिक करेंगे ऑपरेट?

मोर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल (MSV) को सिर्फ दो सैनिक ही ऑपरेट करेंगे। इस व्हीकल को तैनात ऑब्जर्वर से मिलने वाली जानकारियों के आधार पर चलाया जाएगा। कंप्यूटर सिस्टम कुछ ही सेकंड में फायरिंग का पूर्ण डेटा तैयार करेगा। सेना का लक्ष्य है कि ये व्हीकल 20 सेकंड में फायरिंग के लिए तैयार हो जाए।

मोठार बम की क्षमता

कहा जा रहा है कि MSV में लगभग 54 मोर्टार बम ले जाने की क्षमता होगी। भविष्य में इसे बड़े कैलिबर के मोर्टार सिस्टम के साथ भी जोड़ा जा सकेगा। योजना के अनुसार, इसमें 80 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।

कठिन स्थितियों में भी सक्षम

यह व्हीकल ऊँचाई वाले क्षेत्रों में, जैसे लद्दाख में, 17 हजार फीट तक कार्य करने में सक्षम होगा। इसके तापमान रेंज माइनस 25 से 50 डिग्री सेल्सियस तक है। साथ ही, इसमें STANAG लेवल-1 बैलिस्टिक सुरक्षा, एंटी-ड्रोन केज और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

भारतीय सेना का आधुनिकीकरण

यह परियोजना भारतीय सेना के तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हाल के वर्षों में, सेना ने कई आधुनिक उपकरणों को शामिल किया है, जैसे M777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर और ATAGS तोप। अब ये नई मोर्टार स्पेशलिस्ट व्हीकल बटालियन स्तर पर सटीक फायर सपोर्ट को और मजबूत करेगी।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos