बंगाल में STF का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, तालाब से निकले अवैध हथियार
पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संदेशखाली और बसंती में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें भारी संख्या में बंदूकें, पिस्तौलें और कारतूस शामिल हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस की इस मुस्तैदी की प्रशंसा की और कहा कि उनकी सरकार राज्य में शांति तथा सुरक्षा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी
STF द्वारा कुमराखाली, बसंती और संदेशखाली क्षेत्रों में एक साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन में बसीरहाट पुलिस और स्थानीय पुलिस का भी सहयोग रहा। इस दौरान जब्त किए गए हथियारों को इलाके की शांति को भंग करने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कहां और किसके द्वारा किया जाने वाला था।
29 अवैध हथियार बरामद
खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस छापेमारी में अब तक करीब 29 अग्न्यास्त्र (Firearms) और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस जब्त किए जा चुके हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, पुलिस ने पहले TMC नेता शाहजहाँ शेख के तीन करीबियों को हिरासत में लिया था। उनसे सख्त पूछताछ के बाद मिले सुरागों के आधार पर दक्षिण 24 परगना के इन इलाकों में रेड की गई। आरोपियों ने हथियारों को छुपाने के लिए उन्हें बैग में भरकर सरबेड़िया इलाके के तालाब और नालों में फेंक दिया था, जिन्हें सुरक्षा बलों ने ढूंढ निकाला।
🚨 MAJOR BREAKTHROUGH IN WEST BENGAL
Acting on precise intelligence, the STF conducted coordinated raids across Basanti, Sandeshkhali, and surrounding areas, uncovering a massive cache of illegal firearms and ammunition allegedly hidden to disrupt peace.
Kudos to the STF, West… pic.twitter.com/fydqggnvaK
— Devika (@RaniPurohit1100) June 6, 2026

