गुजरात में बना दुनिया का सबसे बड़ा Battery Storage System, Adani Green Energy का बड़ा रिकॉर्ड

The CSR Journal Magazine
Adani Green Energy ने गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा Single-Location Battery Energy Storage System (BESS) शुरू कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इसकी कुल क्षमता 3.37 गीगावॉट-आवर (GWh) है। कंपनी अभी गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा Renewable Energy Park विकसित कर रही है, जहां 2030 तक 30 GW क्षमता विकसित करने की योजना है।

10 महीने में तैयार हुआ बड़ा प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसे सिर्फ 10 महीनों में तैयार किया गया। इसे दुनिया के सबसे तेज़ Utility-Scale Battery Storage Projects में शामिल माना जा रहा है। मार्च 2026 में कंपनी ने 1.37 GWh क्षमता शुरू की थी और अब कुल क्षमता बढ़कर 3.37 GWh हो गई है।

10 लाख घरों को मिल सकती है बिजली

कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम इतनी स्वच्छ ऊर्जा स्टोर कर सकता है कि लगभग 10 लाख घरों को एक दिन तक बिजली दी जा सके। इसके जरिए इंदौर, चंडीगढ़ जैसे शहरों या पूरे गोवा राज्य की पीक बिजली जरूरत को सपोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा यह 1.2 करोड़ LED बल्बों को लगातार 10 घंटे तक जलाने में सक्षम बताया गया है।

ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बड़ा सपोर्ट

Battery Energy Storage System यानी BESS का इस्तेमाल अतिरिक्त बिजली स्टोर करने और जरूरत के समय सप्लाई देने के लिए किया जाता है। इससे सोलर और विंड एनर्जी जैसी Renewable Energy को लगातार और भरोसेमंद तरीके से इस्तेमाल करना आसान होगा।

क्या बोले सागर अडानी?

Sagar Adani ने कहा कि भारत के Clean Energy Transition में बड़े स्तर पर Energy Storage की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि Renewable Energy तेजी से बढ़ रही है, इसलिए भरोसेमंद बिजली सप्लाई के लिए Battery Storage Infrastructure बेहद जरूरी है। Adani Green Energy ने FY27 तक 10 GWh और अगले पांच वर्षों में 50 GWh Battery Storage क्षमता जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos