UPTET रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू! OMR स्कैनिंग पूरी, 18 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी उम्मीद

The CSR Journal Magazine
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 18 लाख अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा की OMR शीट की स्कैनिंग पूरी हो चुकी है। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चल रहा है। अगर यह प्रक्रिया तय समय पर पूरी हो जाती है तो अगस्त में रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि, आयोग ने अभी रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

OMR स्कैनिंग का काम हुआ पूरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OMR शीट की स्कैनिंग पूरी होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करेगा।

करीब 18 लाख उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार

इस साल UPTET परीक्षा में करीब 18 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब मूल्यांकन प्रक्रिया आगे बढ़ने से उनके रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है।

रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
  • UPTET की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए? 

  • सामान्य वर्ग: 150 में 90 अंक (60%)
  • आरक्षित वर्ग: 150 में 82 अंक (55%)
UPTET केवल पात्रता परीक्षा है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में निकलने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos