17 फरवरी को South Mumbai और Western Express Highway पर रहेगा असर
मुंबई में 17 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के मुंबई दौरे के कारण Mumbai Traffic Advisory जारी की गई है। दोनों नेताओं का कार्यक्रम गेटवे ऑफ इंडिया और होटल ताज पैलेस में तय है, इसलिए दक्षिण मुंबई और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) पर विशेष ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक वाकोला फ्लाईओवर से दहिसर टोल नाका तक Western Express Highway पर भारी वाहनों (HMV) की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यह फैसला सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लिया गया है।
South Mumbai में ये रास्ते रहेंगे बंद
दक्षिण मुंबई में भी कई अहम मार्गों पर अस्थायी रोक लगाई गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग और श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक आम वाहनों के लिए बंद रहेंगे। केवल आपातकालीन सेवाओं को अनुमति होगी। नॉर्थ कोर्ट से एडम स्ट्रीट जंक्शन तक पी. रामचंदानी मार्ग पर भी ट्रैफिक बंद रहेगा। रिगल जंक्शन की ओर जाने वाले वाहनों को शहीद भगत सिंह मार्ग, महाकवि भूषण रोड और बीके बोमन बेहराम रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा, एडम स्ट्रीट और पी. रामचंदानी मार्ग पर टैक्सी स्टैंड और BEST बस स्टॉप अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। Traffic Diversion Mumbai को लेकर पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
Emergency Services को मिलेगी छूट
एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन और वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़े सरकारी वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
क्यों खास है यह दौरा?
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन लोकभवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे और उसके बाद Taj Mahal Palace में सीईओ राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे। गेटवे ऑफ इंडिया पर भारत-फ्रांस इनोवेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। मुंबई पुलिस ने साफ कहा है कि 17 फरवरी को शहर में निकलने से पहले Mumbai Traffic Update जरूर चेक करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Parliamentary Standing Committee on Communications and IT has adopted a firm position regarding the removal of Prime Minister Modi's video from Facebook, which...
Congress President Mallikarjun Kharge has called on Prime Minister Narendra Modi and Union Home Minister Amit Shah to appear in Parliament and clarify the...