Mumbai Police Response Time: मुंबई में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुंबई पुलिस के बेड़े में 1290 नई गाड़ियों को शामिल किया गया है। इन वाहनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने नरिमन पॉइंट स्थित मुरली देवरा चौक पर हरी झंडी दिखाकर किया। माना जा रहा है कि इससे Mumbai Police Response Time और कम होगा।
5.30 मिनट से भी कम होगा रिस्पांस टाइम, हाईटेक गाड़ियों से लैस होगी मुंबई पुलिस
इस मौके पर गृह राज्य मंत्री योगेश कदम, Mumbai Police Commissioner Deven Bharti और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नई गाड़ियों में 657 दोपहिया और 633 चारपहिया वाहन शामिल हैं। चार पहिया वाहनों में स्कॉर्पियो और बड़े अर्मेनिया वाहन शामिल हैं, जो आधुनिक तकनीक से लैस हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस 100 और 112 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर औसतन 5.30 मिनट में मौके पर पहुंचती है। नई गाड़ियों के शामिल होने से यह समय और घटने की उम्मीद है। इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा, क्योंकि आपात स्थिति में पुलिस तेजी से घटनास्थल तक पहुंचेगी।
हर पुलिस स्टेशन को मिलेंगी 10 गाड़ियां
मुंबई पुलिस आयुक्तालय के तहत 90 पुलिस स्टेशन काम कर रहे हैं। हर थाने को पांच बाइक, चार स्कॉर्पियो और एक बड़ा वाहन दिया जाएगा। यानी हर स्टेशन के पास कुल 10 नई गाड़ियां होंगी। इन चार पहिया वाहनों में GPS System, Mobile Data Terminal और Vehicle Tracking System जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इससे कंट्रोल रूम से हर गाड़ी की निगरानी की जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत निर्देश दिए जा सकेंगे।
Mumbai Police Response Time: अपराध पर लगेगा लगाम
सरकार का कहना है कि इन वाहनों की मदद से अपराध की जांच तेज होगी और पीड़ितों को जल्दी न्याय मिल सकेगा। Mumbai Police Vehicles Launch और Emergency Response System Mumbai जैसे कदम शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। मुंबई जैसे बड़े महानगर में तेज और तकनीकी रूप से सक्षम पुलिसिंग की जरूरत हमेशा रहती है। ऐसे में 1290 नई गाड़ियों का शामिल होना सुरक्षा के लिहाज से बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Rhiya Ahir, a 27-year-old model, has gained significant attention after videos of her confronting a Mumbai Police van during a protest went viral. The...
Videos circulated on social media showcased various moments from the Cockroach Janta Party's (CJP) protest over the alleged NEET-UG 2026 paper leak in Mumbai....
The headline reflects an alarming situation involving a Mumbai police officer, who is purportedly seen in a viral video threatening students. The footage, which...