Liquor Offer: Financial Year End चल रहा है ऐसे में नियमों के अनुसार शराब विक्रेताओं को 31 मार्च तक पुराना स्टॉक खत्म करना है, इसलिए शराब की कीमतों में जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है। कई कई जगहों पर 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है तो कहीं एक पर एक फ्री का ऑफर चल रहा है जिसको देखते हुए नोएडा में शराब की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
Liquor Offer: नोएडा में शराब दुकानों के बाहर लगी लाइनें
लोग शराब खरीदने के लिए सुबह से ही दुकानों के बाहर जुटे हुए हैं। नोएडा में शराब दुकानदार एक के साथ एक फ्री ऑफर दे रहे हैं। जिसके चलते शराब की लूट मची हुई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल्ली की तर्ज पर कई शराब की दुकानों पर एक के साथ एक बोतल फ्री का ऑफर निकाला गया। शराब के दुकानों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग सुबह से ही लाइन लगाकर शराब की बोतलों के साथ पेटियां खरीद रहे है।
Liquor Offer: शराब विक्रेताओं को 31 मार्च तक पुराना स्टॉक खत्म करना है
मंगलवार की सुबह से ही नोएडा के शराब की दुकानों पर शराब प्रेमियों की भीड़ टूट पड़ी। देखते ही देखते कई दुकानों से शराब का स्टाक खत्म हो गया। एक पेटी पर एक पेटी फ्री का ऑफर लेने के लिए दुकानों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। शराब विक्रेताओं को 31 मार्च तक पुराना स्टॉक खत्म करना है, इसलिए शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।