कर्नाटक की खदान में चट्टान गिरी, 7 बिहार के मजदूरों की मौत

The CSR Journal Magazine
कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना में 40 फीट ऊँचाई से चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की जान चली गई। हादसे के समय खदान में करीब 14 मजदूर काम कर रहे थे। चट्टान गिरने के कारण कई अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबा हटाने का काम चल रहा है। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या अन्य मजदूर मलबे के नीचे दबे हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना

पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और स्टोन क्रशर साइट पर काम कर रहे थे। सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे, और उनके परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हादसे की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

चट्टान गिरने की वजह की जांच

इस हादसे के कारण संभवतः खदान में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस चट्टान गिरने की वजह और खदान की सुरक्षा प्रबंधों की जांच कर रही है। Excavator चला रहे परशुराम ने बताया कि जब वह मशीन चालू कर रहे थे, तभी पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में दबे चार मजदूरों को अस्पताल भेजा गया, जबकि बाकी अब भी मलबे में दबे हैं।

मुख्यमंत्री का दुख प्रकट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि खदान संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे वहां काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही, उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos