UP-झारखंड में बड़ी कार्रवाई: JPSC केस में लखनऊ और रांची से 5 गिरफ्तार, छात्र आंदोलन तेज

The CSR Journal Magazine

झारखंड PSC परीक्षा गड़बड़ी केस: 5 और गिरफ्तार, छात्र आंदोलन तेज

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा गड़बड़ी मामले में झारखंड CID और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस केस में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19 हो गई है। इनमें से 4 आरोपियों को रांची से और एक आरोपी को लखनऊ से पकड़ा गया है। वहीं दूसरी ओर, कथित अनियमितताओं और ओएमआर (OMR) शीट में धांधली के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत कई अभ्यर्थी आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे हैं, जिससे स्थिति काफी संवेदनशील हो गई है।

सरकार ने बातचीत के लिए बनाई मंत्रियों की समिति

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के छात्र पिछले 12 दिनों से जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना दिए हुए हैं। इस दौरान, 7 से अधिक प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर चले गए हैं। इनमें से एक छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो हैं, जिन्होंने 2 अगस्त से अन्न-जल का भी सेवन नहीं किया है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन प्रदर्शनों को समाप्त करने के लिए पहल शुरू की है।

आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगें

14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द हो: छात्र कथित रूप से धांधली वाली इस परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने पर अड़े हैं।
CBI या ED जांच की मांग: अभ्यर्थियों को राज्य की सीआईडी (CID) जांच पर भरोसा नहीं है, वे केंद्रीय एजेंसियों से निष्पक्ष जांच चाहते हैं।
पारदर्शी परीक्षा प्रणाली: राज्य की भर्ती परीक्षाओं (JPSC और JSSC) में कड़े सुधार किए जाएं ताकि बार-बार पेपर लीक और गड़बड़ी न हो।

बातचीत का प्रस्ताव, पर छात्रों की शर्तें

सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की समिति बना दी है। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को इन मंत्रियों के साथ बैठक की, जिसमें छात्रों से बातचीत को लेकर चर्चा हुई। लेकिन छात्रों ने बंद कमरे में बातचीत करने से साफ मना कर दिया।

पुलिस कार्रवाई: 19 गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या बढ़ी

इस आंदोलन के बीच, झारखंड पुलिस ने गड़बड़ी में शामिल 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकार, अब तक कुल 19 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। छात्र समुदाय इस कार्रवाई को अपने आंदोलन की एक जीत मानते हैं। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि उन्हें अपनी आवाज उठाने का मौका मिले और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए।

सरकार का जवाब: वार्ता की कोशिश जारी

प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाने के बाद भी छात्रों की सहमति नहीं बनी है। छात्रों का कहना है कि बातचीत सार्वजनिक प्लेटफार्म पर होनी चाहिए, ताकि सभी को उनकी बातें सुनने का मौका मिले। सरकार द्वारा बनाई गई समिति इस बात को लेकर चिंतित है कि वार्ता के बिना इस मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकेगा।

आंदोलन में सक्रिय छात्र नेता

धरने पर बैठे छात्रों में सक्रिय छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का कहना है कि सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सार्वजनिक चर्चा के वे कोई भी बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। अब सवाल यह है कि क्या सरकार छात्रों की स्थितियों का ध्यान रखते हुए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाएगी।

भविष्य की अनिश्चितता: छात्रों का संघर्ष जारी

झारखंड के छात्रों का यह आंदोलन अब एक बड़े व्यथाटस का रूप ले चुका है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सरकार इनकी आवाज सुन रही है या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल, यह स्पष्ट है कि छात्र अपनी जायज मांगों के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos